shradh paksha
✕

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अवैध वसूली करते गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 (18:06 IST)
मुस्तफा हुसैन, नीमच से
मध्यप्रदेश पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के नीमच जिलाध्यक्ष भूपेंद्रसिंह भीमावत, भाजपा पार्षद गिरजाशंकर शर्मा और उसके दो साथियों को शराब के नशे में रंगदारी कर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
 
जिलाध्यक्ष भीमावत की गिरफ्तारी से पार्टी में भूचाल आ गया है। ये चारों आरोपी खुद को खनिज अधिकारी बताकर ट्रक वालों से अवैध वसूली कर रहे थे। इस संबंध में सिटी एसपी अभिषेक दीवान ने बताया की फरियादी डंपर आरजे 07-जीबी 2817 का चालक डूंगाराम निवासी उदयपुर डबोक राजस्थान से खनिज लेकर रतलाम जा रहा था।
 
ड्राइवर की जानकारी के मुताबिक जब बीती रात करीब साढ़े दस बजे नीमच से करीब 3 किलोमीटर दूर महू-नसीराबाद हाइवे को जोड़ने वाली रोड पर राजस्थानी ढाबे के सामने नशे की हालत में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भूपेंद्रसिंह भीमावत और उसके तीन साथियों ने उसे रोका और कहा कि हम खनिज विभाग के अफसर हैं। ट्रक में जो कलिंगर (खनिज) भरा है उसकी रॉयल्टी की रसीद कहां है? तुम्हारे खिलाफ केस बनेगा यदि तुम बचना चाहते हो तो 5000 रुपए देने पड़ेंगे। इस दौरान आरोपियों ने ट्रक ड्राइवर डूंगाराम को पीटा और गालियां भी दीं। उसकी जेब में रखे 3500 रुपए उससे छीन लिए। हंगामा होता देख इसी बीच किसी ने डायल 100 को फोन लगा दिया और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
 
एसपी नीमच तुषारकांत विद्यार्थी ने बताया कि पुलिस ने डूंगाराम की रिपोर्ट पर भूपेंद्रसिंह भीमावत, सुनील गौड़, मोहित ग्वाला और मनासा नगर पंचायत में भाजपा पार्षद गिरजाशंकर शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 और 34 के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जब इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत हरित से बात की गई तो उनका कहना था यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। पूरे मामले से वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों को अवगत करवा रहा हूं। जो भी उचित कार्रवाई होगी, की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवीनतम

अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटें, सीएम धामी ने दी जानकारी

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही AI-2030 की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, एअर इंडिया फ्लाइट हाईजैक होने का अलर्ट

LIVE: राहुल गांधी बोले, देश में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

अगला लेख