Hanuman Chalisa

भोपाल रेप कांड में आरोपी का कबूलनामा, शराब और पोर्न की लत के चलते बना हैवान

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 13 जून 2019 (15:06 IST)
भोपाल। राजधानी में आठ साल की मासूम के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 48 घंटे के अंदर चालान पेश कर दिया है। आरोपी विष्णु प्रसाद ने कोर्ट में जज के सामने अपना अपराध कबूल करते हुए कहा कि शराब के नशे में उसने वारदात को अंजाम दिया।
 
वहीं सूत्र बताते हैं कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसको पोर्न साइट्स देखने की लत थी जिसके चलते उसने मासूम को पहले मौत के घाट उतारा फिर उसकी लाश के साथ रेप किया। वारदात के बाद जब उसको होश आया तो आरोपी को अपनी गलती का अहसास हुआ फिर आनन फानन में मासूम के शव को नाले में फेंककर फरार हो गया।
 
इससे पहले पुलिस के आला अफसरों ने भी मामूम के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने पर शक जताया था कि आरोपी ने पहले मासूम को मारा होगा फिर उसका साथ यौन शोषण किया होगा। अब पोर्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हो चकी है। पुलिस ने जब आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया तो आरोपी ने खुद जज के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए खुद के लिए फांसी की सजा की मांग की।
 
क्या कहते हैं मनोचिकित्सक – आरोपी विष्णु प्रसाद के कबूलनामा के बाद एक बार फिर पोर्न साइट्स को बैन करने की बात तेज हो गई है। वेबदुनिया ने पोर्न साइट्स किस तरह अपराध को बढ़ाती है इसको समझने के लिए मनोचिकित्सक डॉक्टर सत्यकांत त्रिवदी से बात की।
वेबदुनिया से बातचीत में डॉक्टर सत्यकांत कहते हैं कि पोर्न देखने के लत मनुष्य में मानसिक विकृति को जन्म देती है जिससे उसे अच्छे बुरे की समझ कम हो जाती है। वह कहते हैं कि इंटरनेट पर जिस तरह आसानी से पोर्न साइट्स उपलब्ध है उससे युवा आसानी से उनके ट्रैप में फंस जाता है और एक तरह से मानसिक अवचेतन की अवस्था में पहुंचकर अपराध की तरफ बढ़ता है। इसके लिए जरुरी है कि सरकार इसको बंद करने के लिए जरुरी कदम उठाए।
 
डॉक्टर सत्यकांत कहते हैं कि सरकार अगर इच्छाशक्ति दिखाए तो इन साइट्स को बंद कर सकती है। वह याद दिलाते हैं कि पिछली सरकार में इस दिशा में कुछ पहल भी हुई थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

सेंसेक्स 1274 अंक उछला, फिर भी IT शेयरों ने बढ़ाई टेंशन! अगले हफ्ते बाजार में क्या होगा?

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

मानसून में देरी के बीच गुजरात सरकार का बड़ा कदम, किसानों को अब 8 के बजाय मिलेगी 10 घंटे बिजली

अगला लेख