ganesh chaturthi

मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या

Webdunia
मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (00:29 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक मॉल की तीसरी मंजिल से आज एक महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला की पहचान 32 वर्षीय रेणुका मित्तल के रूप में हुई है। वह भोपाल के पुराने इलाके की निवासी है और प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि पारिवारिक कारणों से उसने यह कदम उठाया। 
 
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) भोपाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अपरान्ह चार बजे बाद महिला एम पी नगर थाना क्षेत्र में आने वाले मॉल में थी। उसने अपनी छह वर्षीय बेटी को खेल वाले जोन में छोड़ दिया और तीसरी मंजिल से कूद गई। 
 
इसके बाद वहां मौजूद मॉल के कर्मचारी उसे एक सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां से उसे हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया। इस बीच परिजनों को सूचना मिली और वे महिला को निजी अस्पताल में ले गए। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

नवीनतम

7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

मानसून की वापसी पर ब्रेक! बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ नया सिस्टम, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सागर में जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन, बंडा में करणी सेना के नेता सहित 5 ठिकानों पर कार्रवाई

फैलते BRICS की एकजुटता की परीक्षा

CJP नेताओं की बढ़ी मुश्किल, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, BJP नेता गौरव भाटिया ने मांगा 2 करोड़ का हर्जाना

अगला लेख