Hanuman Chalisa

गैंगरेप पर बवाल, सड़क पर प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर भी भड़का गुस्सा

Webdunia
शनिवार, 4 नवंबर 2017 (10:11 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 19 साल की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप संबंधी मामले में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस की लापरवाही से नाराज जनता सड़क पर उतर आई। शहर के 26 स्थानों पर कई संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया। 
 
घटना से नाराज लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा और देखते ही देखते #RapeCapitalBhopal ट्रेंड करने लगा। यहां भी लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए शासन प्रशासन की कड़ी निंदा की।  
 
पुलिस दंपति की बेटी के साथ हुए गैंगरेप के मामले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस अफसरों के साथ शुक्रवार को बैठक की। सीएम ने लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों पर कार्रवाई करने और एसआईटी से जांच कराने के निर्देश दिए। 
 
पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) मकरंद देउस्कर ने बताया कि लापरवाही बरतने पर एमपी नगर थाने के प्रभारी संजय सिंह बैस, हबीबगंज थाने के प्रभारी रवींद्र यादव, जीआरपी हबीबगंज के थाना प्रभारी मोहित सक्सेना, दो उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) टेकराम और उइके को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही एमपी नगर क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक कुलवंत सिंह को मुख्यालय में संलग्न कर दिया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

ईवी स्कूटी से भीमनगर पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने खेत जोता, कहा- किसानों का समर्पण देश की खाद्य सुरक्षा का आधार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘डबल इंजन’ सरकार और विकास के नए आयाम छूता मध्यप्रदेश

सासन गीर और गिरनार जंगल सफारी 4 महीने के लिए बंद; 15 अक्टूबर तक नहीं दिखेंगे एशियाई शेर

LIVE: अमेरिका ईरान डील से इजराइल नाराज, भारतीय शेयर बाजार में उछाल

अगला लेख