Hanuman Chalisa

मां नहीं बन पाई तो तांत्रिक से मिलकर पति को मार डाला

Webdunia
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (11:45 IST)
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक महिला ने शादी के कई साल बाद भी मां नहीं बन पाने के कारण एक तांत्रिक के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।
 
महिला के माता-पिता ने भी अपराध में उसका साथ दिया। मामले के करीब पांच महीने बाद भी सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने जांच रिपोर्ट के बाद सोमवार को इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि लहार विकासखण्ड के आलमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सायपुरा में 30 अप्रैल को अरविंद शर्मा (32) नाम के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष का कहना था कि अरविंद उनके घर आया था, जहां बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई, जबकि जांच में उसकी मौत दम घुटने से होना पाई गई।
 
वर्मा के मुताबिक जांच में पाया गया कि पूनम कई दिन से अपने मायके में ही रह रही थी, इस दौरान उसकी निकटता बेहट के एक तांत्रिक वेदप्रकाश शर्मा से हो गई थी। जांच में पता चला कि शादी के कई साल बाद भी पूनम मां नहीं बन पाई तो वह ससुराल से अपने मायके आ गई और अपने माता-पिता के साथ तांत्रिक वेदप्रकाश शर्मा के पास गई।
 
तांत्रिक ने पूनम को बताया कि वह अपने पति के साथ रहेगी तो कभी मां नहीं बन पाएगी। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर अरविंद की हत्या की साजिश रच डाली। 
 
उन्होंने बताया कि तांत्रिक भी पूनम के साथ उसके घर में रहने लगा था। इसी दौरान 30 अप्रैल की सुबह अरविंद अपनी ससुराल सायपुरा से देहगांव जाने का कहकर बाइक से निकला, लेकिन रास्ते में लोगों ने उसे बेहोश पाया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

जमानत पर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहा परिवार, पुणे पोर्श कार से ली थी 2 इंजीनियरों की जान, लोगों ने कहा- कितने बेशर्म हो !

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

अगला लेख