MP की सियासत में समिधा पॉवर सेंटर, संघ-सरकार में समन्वय के लिए सीधे संपर्क में रहेंगे मंत्री

संघ कार्यालय समिधा पहुंचे मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

विकास सिंह
गुरुवार, 1 अगस्त 2024 (13:01 IST)
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा अब सरकार और संगठन मे समन्वय के साथ राज्यों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ समन्वय पर जोर दे रही है। पिछले दिनों दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार औऱ संगठन में समन्वय का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठा। वहीं भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को संघ के साथ समन्वय पर बल दिया गया।

मध्यप्रदेश जहां पहले विधानसभा चुनाव और लोकसभा में संघ के साथ बेहतर समनव्य से भाजपा को बंपर जीत हासिल हुई। वहां पर अब संघ के साथ और बेहतर समन्वय की कवायद शुरु हो  गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संघ कार्यालय समिधा पहुंचे। बुधवार को सबसे पहले मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव संघ कार्यालय समिधा पहुंचकर संघ के वरिष्ठ प्रचारकों भैय्याजी जोशी, मनमोहन वैद्य और दीपक विस्तपुते से मुलाकात की। इसके बाद शाम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शाम को संघ कार्यालय समिधा पहुंचें जहां पर उन्होंने संगठन के कामकाज की पूरी रिपोर्ट दी।

एक दिन में सत्ता और सरकार के प्रमुखों के संघ कार्यालय पहुंचने को सियासी गलियारों में संघ के साथ बेहतर समन्वय को लेकर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ संघ के प्रमुख नेताओं की बैठक में सरकार के मंत्रियों के संघ के साथ बेहतर समन्वय के लिए संघ के सीधे संपर्क में रहने का खाका तैयार किया  गया। अब संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सीधे मंत्रियों के संपर्क में रहेंगे और संघ के विचारधारा के अनुरूप विभाग के कामकाज का रोडमैप तैयार करेंगे।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की राजनीति में भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित संघ कार्यालय समिधा हमेशा के एक शक्तिशाली केंद्र में रहा है। सरकार और संगठन के प्रमुख नेता समिधा से ही मार्गदर्शन लेकर अपनी कार्ययोजना तैयार करते आए। मध्यप्रदेश में संघ की गहरी पैठ और विस्तारकों की बड़ी संख्या और उनकी सक्रियता ने राज्य में भाजपा को बहुत मजबूत कर दिया। ऐसे में जब लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में संघ की कम सक्रियता का खामियाजा भाजपा को सीधा उठाना पड़ा तब मध्यप्रदेश में भाजपा और संघ के बीच बेहतर कदमताल की कवायद शुरु हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख