Hanuman Chalisa

इस तरह होती थी नोट प्रेस में चोरी...

Webdunia
शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (21:46 IST)
देवास। बैंक नोट प्रेस देवास में वरिष्ठ पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत एक अधिकारी द्वारा 500 के नोटों की चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह अधिकारी नोट प्रेस से पिछले गत तीन माह से अपने जूतों में 500-500 के नोट छुपाकर घर ले जाता था।


पर्यवेक्षक अधिकारी होने से गेट पर उसकी ज्यादा चेकिंग नहीं होती थी, इसलिए किसी ने ध्यान भी नहीं दिया। पिछले चार दिनों से बीएनपी में पदस्थ वरिष्ठ पर्यवेक्षक मनोहर वर्मा को बार-बार टेबल के नीचे झुकता देख अन्य साथियों व अधिकारियों को शंका हुई।

उसके बाद नियंत्रण अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे में मनोहर वर्मा की प्रत्येक हरकतों को बारीकी से देखा तो पता चला कि वह अपने जूते में 500 के नोट छुपाकर ले जाता था। शुक्रवार को फिर उस पर निगरानी रखी और जैसे वही नोट जूते में रखकर गेट के बाहर आने लगा तो पहले से तैयार बैंक नोट प्रेस के अधिकारी, थाना बीएनपी टीआई उमरावसिंह बल के साथ बाहर खड़े थे।

मनोहर के जूते निकलवाकर चैकिंग की गई तो उसमें 500 के नोट रखे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर नोट प्रेस के अधिकारियों के सामने पूछताछ की तो उसने अपने घर में राशि छुपाना कबूल किया। पुलिस टीम आरोपी को लेकर उसके घर भी पहुंची और घर में छुपाकर रखे नोट के बंटल जब्त कर लिए गए।

घर से आरोपित की पत्नी व बेटी को भी पुलिस पूछताछ के लिए लेकर नोट प्रेस पहुंची है। आरोपी मनोहर वर्मा को तीन माह पहले ही रिजेक्ट नोट शाखा का पर्यवेक्षक बनाया गया था। नोट में मामूली से डिफाल्ट होने पर उन्हे रिजेक्ट कर दिए जाते थे, इन नोटों को आरोपित चुराकर अपने पास रख लेता था। अधिक डिफाल्टेड नोट वह डिस्पोजल में भेज देता था।

देवास के एएसपी अनिल पाटीदार  ने बताया कि बैंक नोट प्रेस प्रबंधन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोहर वर्मा को हिरासत में लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर साकेत नगर स्थित घर से दो छोटे बैग में रखे 500-500 नोट के बंडल जब्त किए हैं।

इन बंडलों की गिनती पहले नोट प्रेस में हुई, उसके बाद जब्ती में लिए गए हैं। पहले बंडल में 26 लाख 9 हजार 300 रुपए बरामद किए हैं। दूसरे बंडल की बीएनपी में गिनती होने के बाद 64 लाख रुपए सामने आए हैं। इस तरह से अब तक 90 लाख 9 हजार 300 रुपए बरामद कर लिए हैं।

एएसपी ने कहा कि आरोपित ने रिजेक्ट नोटों को बाजार में चलाया या नहीं इसकी जांच की जा रही है। आरोपी से फिलहाल बीएनपी जीएम एमसी वैलप्पा व सीएआईएसफ के वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।  बैंक नोट प्रेस में इतनी सख्ती है कि वहां पर परींदा भी पर नहीं मार सकता है।

देवास नोट प्रेस में प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारियों की प्रेस से बाहर आने पर सघन चैकिंग की जाती थी। इसके बाद भी अधिकारी बनकर पर्यवेक्षक ने सेंध मार ही दी। अगर समय पर आरोपित नहीं पकड़ाया गया होता तो पता नहीं कितने रिजेक्ट नोंटों को बाजार में चलन में ला देता।

गौरतलब है कि बीएनपी में 500-500 के नोट छपाई कुछ समय से बंद पड़ी है, किंतु नोटबंदी के बाद बल्क में नोटों की छपाई हुई थी। ऐसे में रिजेक्ट नोट भी बड़ी संख्या में बाहर आए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी कांड, अब सर्विलांस स्टाफ रडार पर! RMO की भी खुलेगी कुंडली

हिमाचल के चंबा में खाई में गिरी कार, 7 की मौत

इस्लामाबाद MoU : पाकिस्तान की कूटनीतिक जीत, लेकिन असली फायदा भारत को कैसे?

योग दिवस से पहले CM धामी ने किया योगाभ्यास, प्रदेशवासियों से की यह खास अपील

खतरे में युद्धविराम! ट्रंप की चेतावनी के बावजूद लेबनान में इजराइली हमले जारी

अगला लेख