biodatamaker
✕

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल में लगी आग, आग बुझाने में जुटा वन विभाग का अमला

Webdunia
बुधवार, 31 मार्च 2021 (11:09 IST)
उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल में कई जगहों से आग लगने की जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितोली, मगधी और ताला जोन के अलग-अलग क्षेत्रों में आग लगी हुई है। इसकी पुष्टि प्रबंधन ने भी की है। जानकारी मिलने के बाद वन‍ विभाग का अमला फायर लाइन को काटने के काम में लग गया है और वन अमले को अलर्ट भी कर दिया गया।
 
इस तरह की घटनाएं गर्मी के दिनों में आमतौर पर जंगलों के अंदर हो जाती हैं, लेकिन इस बार आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पिछले 3 दिनों में अलग-अलग जगह आग लगने की जानकारी सामने आई है। जानकारी सामने आने के बाद फायर लाइन काटने का काम तेज कर दिया गया और वन अमले को अलर्ट कर दिया गया।

ALSO READ: कोरोना के साथ ही लू से भी रहें सावधान, अप्रैल की गर्मी भी लेगी 'परीक्षा'
आग लगने का कारणों की पड़ताल में यह पता चला है कि जंगल में महुआ बीनने के लिए जाने वाले ग्रामीण आग लगा देते हैं ताकि जमीन साफ हो जाए और गिरने वाला महुआ दिखाई पड़े। पत्तों की वजह से महुआ दिखाई नहीं पड़ता और पत्तों के नीचे छिप जाता है। यही कारण है कि आग लगाकर पत्तों को जला दिया जाता है और इस तरह से सफाई की जाती है। लेकिन यह आग कभी-कभी भड़क जाती है और जंगल तक पहुंच जाती है जिससे बड़ी घटनाएं होने लगती हैं।
 
इस आगजनी में जंगल के कीमती पेड़ जल गए हैं और पशु-पक्षियों को भी नुकसान हुआ है। हालांकि अभी पशु-पक्षियों के नुकसान की कोई पुष्टि पार्क प्रबंधन ने नहीं की है। जंगल में आग लगने की घटनाएं लगभग हर साल होती हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अलावा रेगुलर फॉरेस्ट में भी जंगल के अंदर ग्रामीण आग लगा देते हैं जिससे वन अमले को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। (फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख