Hanuman Chalisa

हत्यारे कलयुगी भतीजे को आजीवन कारावास

Webdunia
रविवार, 13 अगस्त 2017 (23:10 IST)
कुंवर राजेन्द्रपालसिंह सेंगर
 
बागली (देवास)। विगत दिनों अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीषा बसेर ने अपने चाचा की हत्या के मामले में आरोपी कलयुगी भतीजे को दोषसिद्ध करार देते हुए आजीवन कारावास एवं 5 हजार रूपए के अर्थदंड की सजा से दंडित किया। चाचा का कसूर सिफ इतना था कि उसने अपने भतीजे को किसी अन्य की स्त्री को भगाने की बात पर नसीहत दी थी।  
 
बागली पुलिस अनुविभाग के उदयनगर थाना अंतर्गत ग्राम बयड़ीपुरा सिवनपानी में 2 मई 2014 को आरोपी राधेश्याम पिता जुवानसिंह ने सालिए से सिर पर वार करके अपने चाचा कुंवरसिंह मौत के घाट उतार दिया था। साथ ही उसने कुंवरसिंह की पत्नी अपनी चाची केशरबाई को भी पैरों में गंभीर चोट पहुंचाई थी। 
 
झगड़ा मृतक के घर के पीछे ही हुआ था। इस कारण मृतक की माता दयाबाई सहित अन्य लोगों ने भी घटना को देखी थी। सूचना मिलने पर कुंवरसिंह की पत्नी केशरबाई व पिता बेरसिंह ने उदयनगर थाने पर पहुंचकर आरोपी राधेश्याम पर हत्या का प्रकरण दर्ज करवाया था। 
 
बेरसिंह ने पुलिस को यह भी बताया था कि दो वर्ष पूर्व राधेश्याम  एक व्यक्ति की पत्नी को लेकर भाग गया था। इस बात पर कुंवरसिंह ने राधेश्याम को समझाया था। इसी बात पर राधेश्याम ने झगडा शुरू किया था। उदयनगर पुलिस ने आरोपी राधेश्याम को हिरासत में लिया और अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। 
 
न्यायाधीश बसेर ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी राधेश्याम को हत्या व भादंसं की धारा 325 के तहत दोषसिद्ध करार दिया एवं हत्या के आरोप में आजीवन कारावास व 5 हजार रुपए के अर्थदंड व भादंसं की धारा 325 के आरोप में तीन वर्ष के सश्रम कारावास एवं 500 रुपए के अर्थदंड की सजा से दंडित किया। साथ ही अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर क्रमशः 6 माह एवं 1 माह के अतिरिक्त कारावास की व्यवस्था भी की। 
 
न्यायाधीश बसेर ने आरोपी द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में बिताई गई 3 वर्ष 3 माह व 8 दिन की अवधि को मुख्य कारावास की सजा में समायोजित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही मृतक की पत्नी केशरबाई को पहुंची चोटों के प्रतिकर स्वरूप अर्थदंड की राशि में से 5 हजार रूपए की राशि अपील अवधि के पश्चात दिए जाने की व्यवस्था भी की।
Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

Jharkhand Rajya Sabha Election में कांग्रेस को बड़ा झटका, NDA समर्थित परिमल नाथवानी की जीत

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

अगला लेख