Daily Horoscope
✕

लोकसभा चुनाव से बीजेपी में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव, सह संगठन महामंत्री अतुल राय को हटाया

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में बड़े स्तर पर सर्जरी की शुरुआत हो गई है। बीजेपी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री अतुल राय को पद से हटाते हुए उन्हें संघ में वापस भेज दिया गया है। राय ऐसे पूर्णकालिक सदस्य हैं जिनकी बीजेपी से संघ में वापसी हुई है।

राय को संघ में मध्य भारत प्रांत का कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। अतुल राय अब भोपाल के संघ कार्यालय केशव नीडम में काम करेंगे। विधानसभा चुनाव में महाकौशल में पार्टी की हार के बाद अतुल राय को हटाए जाने की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही थी।

वेबदुनिया में अपनी चार जनवरी की खबर में बताया था कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में बड़ी सर्जरी होगी। अब जब लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान में बहुत ही कम वक्त बचा है, तब बीजेपी संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव होने दिखाई देने लगे हैं।

पहले बीजेपी को कई जिला अध्यक्षों को हटाए जाने और अब प्रदेश सह संगठन महामंत्री अतुल राय को बाहर करना इसी कड़ी में लिया गया फैसला है। विधानसभा चुनाव और बीजेपी संगठन में अतुल राय की भूमिका को लेकर लंबे समय से सवाल उठाए जा रहे थे, वहीं आने वाले समय में बीजेपी में संगठन स्तर पर और भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख