Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mauganj Violence : CM डॉ. यादव का ऐलान, ASI रामचरण गौतम को दिया जाएगा शहीद का दर्जा, परिवार को 1 करोड़ की सहायता के साथ सरकारी नौकरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mauganj violence

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

भोपाल , रविवार, 16 मार्च 2025 (17:27 IST)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिला मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में हुई दुर्घटना में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले एएसआई (25वीं बटालियन) रामचरण गौतम को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्व. गौतम के आश्रितों को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद रामचरण गौतम के पात्र उत्तराधिकारी को शासकीय सेवा में लिया जाएगा। यह उनके बलिदान के प्रति श्रद्धा, आस्था और राज्य सरकार की परंपरा व कर्तव्य का प्रकटीकरण है।
Mauganj violence

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद रामचरण गौतम की कर्तव्य परायणता और उनका बलिदान चिर-स्मरणीय रहेगा।
Mauganj violence

उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायलों के इलाज के लिए यथायोग्य व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में ये विचार व्यक्त किए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Vaishno Devi : वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, दान में मिले 171 करोड़ रुपए और 27 किलो सोना