आशीष अग्रवाल बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, लोकेंद्र पाराशर बनाए गए प्रदेश मंत्री

विकास सिंह
शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (15:51 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। चुनाव में बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले प्रदेश मीडिया विभाग की कमान अब युवा चेहरे आशीष अग्रवाल को सौंपी गई है। अब तक मीडिया विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे लोकेंद्र पराशर की जगह ग्वालियर से आने वाले आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। लोकेंद्र पराशर को अब प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं छत्तरपुर से आने वाली पूर्व विधायक ललिता यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

मीडिया विभाग में चुवा चेहरों पर दांव-विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा  मीडिया विभाग को मजबूत करने के लिए लगातार नई नियुक्ति कर रही है। पिछले दिनों ही जुगल किशोर शर्मा को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया था और अब आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

ग्वालियर से आने वाले आशीष अग्रवाल पार्टी के युवा चेहरे और तेजतर्रार प्रवक्ता है। आशीष साल 2017 से भाजपा मीडिया विभाग में अलग-अलग जिम्मेदारी संभाल रहे थे और वर्तमान में वह प्रदेश भाजपा प्रवक्ता है। पिछले डेढ़ दशक से पार्टी संगठन में सक्रिय आशीष अग्रवाल की पहचान जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर होती है और शालीन तरीके से वह विपक्ष पर लगातार हमलावर नजर आते रहे है।

सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव आशीष अग्रवाल मुख्य विरोधी पार्टी कांग्रेस पर लगातार तीखे हमलों से लगातार चर्चा के केंद्र में रहे है। एमबीए के साथ सोशल वर्क में एमए की शिक्षा ग्रहण करने वाले आशीष अग्रवाल युवाओं में खासा लोकप्रिय है। वहीं चुनाव से मीडिया विभाग को और मजबूत देने के लिए जल्द ही भाजपा में कुछ और युवा चेहरों को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले के बाद सख्‍त हुआ भारत, अटारी-वाघा बॉर्डर से लौटने लगे पाक नागरिक

पीएम मोदी ने बिहार को दी 13500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, 4 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

नीतीश कुमार ने पहलगाम हमले पर कहा, पूरा देश एकजुट है आतंकवाद के खिलाफ

Pahalgam Attack: गोली से घायल बेटी व्‍हीलचेयर पर पहुंचीं कब्रिस्तान, अंतिम विदाई में बदहवास हुईं पत्‍नी, बुजुर्ग पिता भी टूटे

अगला लेख