Hanuman Chalisa

प्रशासन के लिए जंजाल बना जज्जाल, 16 मांगों के साथ ऊंचे टॉवर पर चढ़ा

Webdunia
मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (19:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को अर्जुन जज्जाल साहब नामक एक युवक हाथ में तिरंगा लिए ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया है। उसने अपनी 16 मांगों को लेकर पर्चा भी छपवाया है।
 
यह घटना मंगलवार की है, जब अर्जुन जज्जाल साहब नामक युवक तिरंगा लेकर बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़ गया है। सूचना मिलते ही दमकल वाहन युवक को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गया। 
 
युवक ने अपनी 16 मांगों को लेकर पर्चा भी छपवाया है। युवक ने अपने मांग पत्र में कहा है कि अयोध्या बाजार मेन चौराहा पंचमुखी हनुमान मंदिर के ठीक सामने स्थित दारू की दुकान को हटाया जाना चाहिए। साथ ही नगर निगम में काम करने वाले मजदूरों को पक्का किया जाए। मजदूरों के संदर्भ में अर्जुन ने कहा कि उनके मजदूरी 1000 रुपए रोज होनी चाहिए। 
इसके साथ ही उसने अपने मांग पत्र में कहा कि गैसकांड का पैसा पीड़ितों को तुरंत दिया जाए। भोपाल में गरीबों की गुमठियां स्थायी होना चाहिए। अर्जुन की और भी कई मांगें हैं। उसने पोस्टर में लिखा है कि 1 अक्टूबर को जज्जाल साहब जम्बूरी मैदान आनंद नगर में मुलाकात करेंगे। हालांकि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला पब्लिसिटी स्टंट लग रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

फसल बीमा से लेकर दुर्घटना कल्याण तक, कल मिलेगा 'तोहफा'!, CM योगी लाभार्थियों को सौंपेंगे राशि

UP को 2 दिन में 2 बड़ी सौगात देंगे PM मोदी, CM योगी की उपस्थिति में होगा आयोजन

22 फरवरी से बदल जाएगी NCR की सूरत : एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी 'नमो भारत' और 'मेरठ मेट्रो', जानें क्या होगा फायदा!

डोनाल्ड ट्रंप को US Supreme Court का बड़ा झटका, टैरिफ को बताया गैरकानूनी, भारत पर क्या पड़ेगा सीधा असर?

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

अगला लेख