लव जिहाद का आरोप, ट्रेन में यात्रा कर रहे मुस्लिम-हिन्दू जोड़े को उज्जैन में उतारा

Webdunia
बुधवार, 19 जनवरी 2022 (14:13 IST)
उज्जैन। ट्रेन से अजमेर जा रहे एक मुस्लिम युवक और हिन्दू महिला को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उज्जैन में लव जिहाद के आरोप में ट्रेन से उतार लिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोनों को बाद जीआरपी थाने को सौंप दिया। यह घटना 14 जनवरी की है। 
 
बजरंग दल का आरोप था कि मुस्लिम युवक महिला को बहला-फुसलाकर अजमेर ले जा रहा था। उन्होंने युवक पर लव जिहाद का भी आरोप लगाया। इसके बाद रेलवे पुलिस ने दोनों के पारिवारिक मित्रों और परिजनों से पूछताछ की। साथ ही उनके माता-पिता के आने तक उन्हें थाने में ही बैठाकर रखा गया। 
<

मुस्लिम लड़का और गैर मुस्लिम लड़की MP उज्जैन से ट्रेन में जा रहे थे, हिंदू संगठन वालों को खबर लगी तो वहाँ पहुँचकर लड़के को पीटते हुए थाने ले गए, जाँच के बाद पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों शादीशुदा हैं, दोनों में पारिवारिक संबंध भी है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया… pic.twitter.com/Q6u0md3pMC

— Ashraf Hussain (@AshrafFem) January 18, 2022 >
बताया जा रहा है कि बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जीआरपी एसपी निवेदिता गुप्ता ने बताया कि दोनों पारिवारिक मित्र हैं और एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं। 
 
मुस्लिम व्यक्ति की पहचान आसिफ शेख के रूप में हुई है, जो कि इलेक्ट्रॉनिक दुकान का मालिक है। वहीं, महिला निजी स्कूल में पढ़ाती है। अशरफ हुसैन नामक व्यक्ति ने इस घटना की वीडियो भी ट्‍विटर पर शेयर किया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

हमारे सभी सैन्य अड्डे, प्रणालियां पूरी तरह चालू हैं : भारतीय वायुसेना

मरियम नवाज ने जाना भारतीय हमलों में घायल पाकिस्तानी सैनिकों का हाल

पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर में ब्लैकआउट, सीमावर्ती इलाकों में बंद रहेंगे स्कूल

Opration sindur: बुद्ध के देश में युद्ध का विकल्प भी खुला है, पाक को मोदी की वार्निंग

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ नई नीति, परमाणु ब्लैकमेल से नहीं डरेंगे : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख
More