dharma sangrah

इंदौर में बना एक और रिकॉर्ड, महिला ड्राइवर ने चलाई AICTSL की बस

Webdunia
गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (14:52 IST)
इंदौर। गुरुवार सुबह इंदौर शहर में एक और रिकॉर्ड बना। पहली बार बीआरटीएस पर पिंक आई बस को इस शहर की बेटी रितु नरवाले ने प्रदेश में दौड़ाया। रितु ने पहली बार कई दिनों की ट्रेनिंग के बाद महिला यात्रियों को बैठाकर बस का संचालन किया। सुबह 7 बजे चली थी और इसमें 50 से ज्यादा महिला यात्रियों ने सफर किया।

ALSO READ: UP: फिरोजाबाद में बुखार का कहर, नाराज सीएम आदित्यनाथ ने सीएमओ को हटाया
 
महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक लोक परिवहन सुविधा देने के लिए फरवरी 2020 में शहर में अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) द्वारा बीआरटीएस कॉरिडोर में पिंक बसों की शुरुआत की गई थी। इसमें यह योजना थी कि महिलाओं के लिए चलाई जाने वाले इन विशेष बसों में ड्राइवर और कंडक्टर भी महिलाएं ही होंगी, लेकिन महिला ड्राइवर ना मिल पाने के कारण लंबे समय से पुरुष ड्राइवर्स द्वारा ही इन बसों का संचालन किया जा रहा था। अब कुछ समय पहले प्रबंधन को दो महिला बस ड्राइवर मिलने पर उनकी ट्रेनिंग शुरू की गई थी। करीब 1 माह की ट्रेनिंग के बाद एक महिला ड्राइवर रितु नरवाले जब पूरी तरह परफेक्ट नजर आई तो गुरुवार अलसुबह 3 से 5 बजे के बीच 2 घंटे की ट्रेनिंग के बाद सुबह 7 बजे पहली बार उन्हें यात्रियों के लिए बस चलाने का अवसर दिया गया।



ALSO READ: खुशखबरी, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज विकास दर हासिल करने की राह पर
 
पूरे आत्मविश्वास से पहली ही बार में चलाई बस : बस चलाने के समय उन्हें ट्रेनिंग देने वाले सुपरवाइजर जयंत पाल पूरे समय मौजूद थे। उन्होंने बताया कि सुबह से 10 बजे के बीच रितु ने निरंजनपुर से राजीव गांधी सर्कल के बीच 2 फेरे लगाए।50 से ज्यादा महिला यात्रियों ने  इस दौरान बस में सफर किया। पूरे विश्वास और एक्सीलेंसी के साथ रितु ने बस को चलाया। बस को स्टॉप पर पार्क करना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। यह काम भी रितु ने बहुत ही बेहतर तरीके से किया।
 
महिला यात्री भी हुईं खुश : एआईसीटीएसएल प्रवक्ता माला ठाकुर ने बताया कि महिलाओं के लिए चलाई जा रही पिंक बस में पहली बार महिला बस ड्राइवर्स को देखकर महिला यात्री भी काफी खुश हुईं और रितु का उत्साह बढ़ाया। रितु प्रदेश की पहली यात्री बस चलाने वाली महिला ड्राइवर बन गई है। कुछ दिनों तक दिन में कुछ फेरे रितु से लगवाए जाएंगे और फिर उन्हें पूरे समय के लिए बस चलाने को दी जाएगी। दूसरी महिला ड्राइवर अर्चना का प्रशिक्षण भी जारी है। जल्द ही वे भी यात्रियों को बैठाकर बस चलाना शुरू करेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

Raksha Bandhan 2026: बेटियों की मुस्कान से खिल उठा CM योगी का आवास, स्कूली बच्चियों ने बांधी स्नेह की डोर

UP News: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी राहत, अब बिना स्मार्ट कार्ड के भी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

अगला लेख