suvichar

मिलावटखोरी पर बड़ा खुलासा, कलर चढ़ाकर बेचे जा रहे थे सड़े-गले गेहूं

मुस्तफा हुसैन
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (18:10 IST)
नीमच। निरंतर मिल रही शिकायतों के चलते कलेक्टर ने मिलावटियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु जिला खाद्य एवं औषधि विभाग को निर्देशित कर रखा है। कलेक्टर जितेन्द्रसिंह राजे के निर्देश पर जिला खाद्य एवं औषधि विभाग ने नीमच जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 
 
जिला मुख्यालय से लगे ग्राम कनावटी में स्थित एक फर्म पर गेहूं पर कलर चढ़ाने का भंडाफोड़ किया है। 
3 दिसंबर को जिला खाद्य विभाग ने कनावटी स्थित दर्शिल एग्रो के गेंहू के प्लांट से गेहूं पर कलर चढ़ाने का भंडाफोड़ किया था। जांच उपरांत वहां बड़ी अनियमितताएं तो मिली हैं। 
 
माना जा रहा है कि यहां सड़े-गले गेहूं पर पॉलिश कर उसे अच्छा बनाकर बाजारों में बेचा जा रहा है। लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर खुद की चांदी करने वाले नीमच में कई व्यापारी हो सकते हैं, जो इस प्रकार से गेहूं पर कलर चढ़ाने का कार्य कर रहे हों। इनकी भी जांच जरूरी है।
3 दिसंबर को हुई कार्रवाई के बाद जब इस संबंध में आज जिला खाद्य एवं औषघि अधिकारी संजीव मिश्रा से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान 5 प्रकार नमूने लिए गए हैं। एक गेहूं का नमूना जिस पर कलर और पॉलिश की जा रही थी, वो लिया गया है। वहां पर अलग-अलग ब्रांडो में गेहूं पैक करके रखे गए थे जिसमें कलर व पॉलिश युक्त मिलावटी गेहूं भर रखे थे।
 
उन्होंने बताया कि गेहूं के काफी सारे काफी ब्रांड मिले है। उनमें झिलमिल, प्रतिष्ठा, अमूल, बिट क्वाइन, सुपर किंग, ओलम्पिक, जलसा, ओलम्पिक प्रीमियम, रेड्डी, कलर वाला माल नाइस, छोटा भीम, जनता, वंडर, अन्ना आदि के ब्रांड पाए गए। इन सभी ब्रांडों के पैक में यह कलर व पॉलिश वाले हानिकारक गेहूं बेचे जा रहे थे।
मिश्रा ने बताया कि वहां केसरिया कलर का घोल भी मिला है। मिश्रा ने कुल माल का वजन 1 लाख 20 हजार 620 किलोग्राम बताया है और जिसकी कीमत 27 लाख 78 हजार 800 रुपए बताई गई है। मिश्रा ने यह भी बताया कि इनके जांच के लिए नमूने भोपाल भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। प्लांट को सील कर दिया गया है। (फोटो : मुस्तफा हुसैन)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

होली पर बदलेगा मौसम: इन राज्यों में बारिश, दिल्ली-एमपी में बढ़ेगी गर्मी

होली पर घर जाने वालों को राहत: सूरत-उधना से यूपी-बिहार के लिए 6 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

LIVE: अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन का दावा, अली रजा अराफी की भी मौत

ईरान-अमेरिका तनाव का सीधा असर: दुबई-अबू धाबी में 3000 गुजराती फंसे, यात्रियों में बढ़ी चिंता

होली पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम

अगला लेख