मध्यप्रदेश में AAP सभी 230 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव, अरविंद केजरीवाल संभालेंगे कमान

मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी आम आदमी पार्टी

विकास सिंह
शनिवार, 4 फ़रवरी 2023 (17:33 IST)
भोपाल। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। आम आदमी पार्टी के महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी गुजरात के तर्ज पर मध्यप्रदेश में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।

मीडिया से बात करते हुए आप के महासचिव ने कहा कि संदीप मध्यप्रदेश की जनता नई प्रकार की राजनीति के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि देश में दो तरह की राजनीति है। एक तरफ सकारात्मक राजनीति है और दूसरी तरफ नकारात्मक राजनीति। नकारात्मक राजनीति में जोड़ तोड़ की राजनीति और खरीद-फरोख्त की राजनीति और गुंडागर्दी की राजनीति है। वहीं सकारात्मक राजनीति में स्कूल के मुद्दे, गुड गर्वेनस है, और अरविंद केजरीवाल देश में सकारात्मक राजनीति के जनक है।

मीडिया से बात में पार्टी महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। संगठन के सवाल पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का मध्यप्रदेश से जुड़ाव आंदोलन के समय से ही है और पार्टी गांव-गांव तक अपना संगठन खड़ा करेगी।

‘मुफ्त गारंटी’ बनेगा चुनावी हथियार- मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी दिल्ली, पंजाब और गुजरात की तर्ज पर मुफ्त के चुनावी वादों के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी नेता संदीप पाठक ने कहा कि जनता को मुफ्त में देने में कोई बुराई नहीं है क्योंकि जनता का पैसा है और उसे जनता पर ही खर्च करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते लोगों को मुफ्त में शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।वहीं संदीप पाठक ने यह भी साफ किया कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।  

सदस्यता अभियान का आगाज-मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में सदस्यता अभियान का आगाज भी कर दिया। पार्टी महासचिव संदीप पाठक ने कहा वह प्रदेश के युवाओं और माताओं-बहनों से अपील करते है कि एक मौका आम आदमी पार्टी को दे दें। उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी से जोड़ने का आव्हान किया है। पार्टी ने “एक मौका केजरीवाल को” के स्लोगन के साथ पार्टी के सदस्यता अभियान का आगाज किया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश: क्या मोहम्मद यूनुस छोड़ देंगे पद?

Weather Update: केरल में मानसून हुआ एक्टिव, यूपी बिहार से लेकर दिल्ली तक वर्षा की संभावना

LIVE: देश में कोरोना की आहट, महाराष्ट्र में 43 नए मामले, मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन छोड़कर गई मिस इंग्लैंड, लगाए गंभीर आरोप

पूरा पागल हो गया है, रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की पर भी हमला

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

अगला लेख