Hanuman Chalisa

एक नवंबर तक लिंक हो हर स्कूली बच्चे का आधार

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (22:59 IST)
सागर। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में स्कूल जाने वाले बच्चे का आधार-कार्ड एक नवम्बर तक हर हाल में लिंक किया जाए। शाह ने कल यहां समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने नि:शुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम में बच्चों के एडमिशन प्रायवेट स्कूल में किए जाने के कार्य की समीक्षा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।
 
उन्होंने कहा कि बच्चों को योजनाओं का लाभ आधार-कार्ड के जरिए ही दिया जा रहा है, इसलिए जरूरी है कि उनके आधार-कार्ड को लिंक किया जाए। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत जिन प्रायवेट स्कूलों ने निर्धन वर्ग के बच्चों को एडमिशन नहीं दिए हैं, उनकी मान्यता रद्द होगी। स्कूल शिक्षा मंत्री ने शिक्षण संस्थाओं में नियमित अध्यापन कार्य के लिए अतिथि शिक्षक के साथ-साथ खेल और संगीत के शिक्षकों की नियुक्ति करने के भी निर्देश दिए। बैठक में गणवेश, साइकिल और पाठ्य-पुस्तकों के वितरण की भी समीक्षा की गयी। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

Passport : 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा! केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानिए नई दरें

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Raja Bhaiya : बंदर की बरसी और मुहर्रम, कुंडा विधायक राजा भैया और उनके पिता क्यों हुए हाउस अरेस्ट? किले के बाहर पुलिस फोर्स तैनात, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

अगला लेख