Hanuman Chalisa

दुर्लभ खगोलीय घटना : आज रात आकाश में 8 घंटे में 8 ग्रहों को देख सकेंगे एक साथ

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 8 अगस्त 2020 (12:45 IST)
आज 8 अगस्त की रात दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिममें एक रात में सिर्फ 8 घंटे में सौर मंडल के 8 ग्रह को एक साथ देखे जा सकेंगे। साल के 8 वें महिनें की 8 तारीख को बन रहे इस अद्भुत संयोग में सोम, मंगल, बुध, गुरू, शुक्र, शनि और रवि एक ही रात्रि में दिखाई देंगे।
 
नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इसे दुर्लभ खगोलीय घटना बताते हुए कहा कि सप्ताह के सात दिनों के नाम वाले ये खगोलीय पिंडों का एक ही रात में दिखाई देना हमेशा संभव नहीं होता हैं क्योंकि ये ग्रह  सूर्य की परिक्रमा अपनी गति से करते हुए कई बार इस स्थिति में होते हैं कि वे दिन के आकाश में सूर्य के साथ रहते हैं और सूर्य के कारण उन्हें नहीं देखा सकता है।
 
सारिका ने बताया कि यूरेनस और नेप्च्यून को तो  देखने के लिये टेलिस्कोप की जरूरत होगी लेकिन बाकी खगोलीय पिंड आंखों से देखे जा सकते है। सारिका बताया कि 360 डिग्री में चक्कर लगाने वाले यह ग्रह पृथ्वी के ठीक सामने होंगे। इस स्थिति में है कि शाम को सूर्यास्त के बाद आकाश में सिर के उपर सबसे विशाल ग्रह बृहस्पति और रिंग वाला सुंदर ग्रह शनि दिखाई देगा। रात्रि 9 बजे नेप्च्यून, मंगल 11 बजे, मध्यरात्रि 12 बजे यूरेनस, 3 बजे सबसे चमकीला ग्रह शुक्र और सूर्योदय से कुछ मिनिट पहले 5 बजे सौर परिवार का पहला ग्रह बुध आकाश में दिखाई देगा।
 
कब कौन सा ग्रह दिखेगा-
गुरू (जुपिटर) - 7:30 से लगभग 4 बजे तक
शनि (सेटर्न) - 7:30 से लगभग 4:30 बजे तक
नेप्च्यून - रात्रि 9 से सूर्यादय तक
मंगल (मार्स) - रात्रि 11 बजे
यूरेनस - रात्रि 12:30 बजे
शुक्र (वीनस) - रात्रि 3 बजे से सूर्यादय तक
बुध (मर्करी )- प्रात: 5 से सूर्यादय  तक
चंद्रमा (मून) - रात्रि 10 बजे से सूर्यादय तक 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी आतंकवादी हैं, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचा बवाल, सफाई में क्या बोले

बंगाल: ‘नर्क-ए-नआमत’ से राजनीतिक हिंसा के चक्रव्यूह तक, भाजपा, सीपीआई से लेकर कांग्रेस की निगाहें बंगाल पर क्यों हैं?

नेपाल जाने वाले सावधान! बालेन्द्र शाह सरकार ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती; बिना बिल सामान ले जाना पड़ेगा भारी

पहलगाम हमले को 1 साल, सुशील नथानिएल के परिवार को न मुआवजा मिला और न ही नौकरी, बेटा लगा रहा गुहार

13 महीने बाद कोर्ट में आमने-सामने आए मुस्कान-साहिल, फांसी की मांग तेज

सभी देखें

नवीनतम

खरगे के 'आतंकी' वाले बयान पर मचा सियासी बवाल, भाजपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव: सीजफायर के एलान के बावजूद ईरान ने जहाज पर की फायरिंग

दिल्ली में भीषण गर्मी, स्‍कूलों में बजेगी Water Bell, बच्‍चों की सेहत को लेकर बड़ा फैसला

पहलगाम हमले की पहली बरसी: भावुक हुए देशवासी, सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की दिलाई याद

LIVE: खरगे के खिलाफ एक्शन में भाजपा, चुनाव आयोग में शिकायत

अगला लेख