suvichar

कोरोना के चलते 9वीं, 11वीं की परीक्षा पैटर्न में बदलाव, सरकारी स्कूलों में ओपन बुक

प्री बोर्ड एग्जाम भी ओपनबुक या ऑनलाइन ही होंगे

विकास सिंह
मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (19:16 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बाद अब स्कूल शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं ऑनलाइन और ओपन बुक प्रणाली से कराने का फैसला किया है।
ALSO READ: सीएम शिवराज बोले, यदि कोई मास्क नहीं लगाता है तो वह अपराधी है, लॉकडाउन समाधान नहीं
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कोरोनावायरस संकमण को देखते हुए क्लास 9वीं एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षाएं तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए दो विकल्प होंगे।

विकल्प एक ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन होगा। विकल्प दो- विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र स्कूलों से दिए जाएंगे और स्टूडेंट्स घर पर पेपर हल कर स्कूल द्वारा निर्धारित समय सीमा में अपनी आंसरशीट जमा करेंगे। 
स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक सभी सरकारी स्कूलों में विकल्प दो अनुसार परीक्षाएं (ओपन बुक प्रणाली) आयोजित होंगी जबकि प्राइवेट स्कूल विकल्प एक एवं दो में से किसी एक विकल्प के अनुसार परीक्षाएं करा सकेंगे, वहीं बोर्ड यानी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाए एवं सालाना परीक्षाएं संबंधित बोर्ड माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीबीएसई, आईसीएसई आदि के निर्देश के अनुसार‌ ही आयोजित होंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किश्तवाड़ मुठभेड़ में सेना के बहादुर 'टायसन' को लगी पहली गोली, खोजी कुत्ते की मदद से टाप जैश कमांडर हुआ ढेर

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता टली, अमेरिकी कोर्ट के फैसले का दिखा असर, जानिए कब होगी अगली बैठक

कांग्रेस तो पहले से ही नंगी है, कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी, मेरठ में गरजे PM मोदी

Pakistan के हमले से बौखलाया अफगानिस्तान, महिलाओं और बच्चों को बनाया निशाना, बदला लेने की धमकी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, ग्लोबल टैरिफ 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, बोले- दशकों की लूट अब नहीं चलेगी...

सभी देखें

नवीनतम

मौत के मुहाने पर खड़ा था 'टायसन', पर पीछे नहीं हटा; किश्तवाड़ में आतंकियों का काल बना 2 पैरा का यह जांबाज

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले – गिरफ्तारी से नहीं डरता, सत्य दबाया नहीं जा सकता

19 नवंबर के बाद 22 फरवरी, अहमदाबाद से शुरु हुआ विजय रथ वहीं थमा

होली-रमजान से पहले कानपुर में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख के एक्सपायर खजूर जब्त

मां ने छोड़ा साथ तो खिलौने में तलाशी ममता, जापान के नन्हे 'पंच-कुन' की भावुक कर देने वाली दास्तान

अगला लेख