मध्यप्रदेश भाजपा को बड़ा झटका, विधायक सहित 9 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल

विकास सिंह
शनिवार, 2 सितम्बर 2023 (15:13 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखे जैसे-जैसे करीब आती जा रही है वैसे-वैसे नेताओं के पार्टी बदलने का दौर तेज होता जा रहा है। शनिवार को भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखवात, चंद्रभूषण सिंह बुंदेला सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हो गए है। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में हुए कार्यक्रम में भाजपा से आए 9 नेताओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।  इन नौ नेताओं में भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से पूर्व विधायक उमाशंकर गुप्ता के भांजे आशीष अग्रवाल भी शामिल है।

शिवपुरी की कोलारस विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगा। विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार वाली सरकार की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की 1000-1000 रुपए की बातों में मत आ जाना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1000 रुपए देकर सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। वहीं कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार चुनाव के देखते हुए केवल झूठे वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार प्रदेश बना दिया है। आज मध्य प्रदेश में हर व्यक्ति भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की एक ऐसी व्यवस्था बना ली है जिसमें पैसे दो काम लो' का सिद्धांत चल रहा है।

निम्न नेताओं ने कांग्रेस पार्टी सदस्य ग्रहण की-
1भंवर सिंह शेखावत पूर्व विधायक भाजपा, जिला धार
2चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा जिला सागर, दो बार झांसी से सांसद रहे सुजान सिंह बुंदेला के पुत्र
3वीरेंद्र रघुवंशी भाजपा विधायक कोलारस जिला शिवपुरी
4छेदीलाल पांडे शिवम पांडे कटनी
5अरविंद धाकड़ शिवपुरी
6सुश्री अंशु रघुवंशी गुना
7डॉ केशव यादव भिंड
8डॉ आशीष अग्रवाल गोलू, भोपाल भाजपा के पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के भांजे
9 महेंद्र प्रताप सिंह नर्मदापुरम
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिंदूर छीनने वालों ने अपना खानदान खोया, Operation Sindoor पर बोले CM योगी

भारत के 80 विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर की स्ट्राइक, पाकिस्तानी PM शरीफ ने कहा

Operation Sindoor कोड नेम से कांग्रेस को परेशानी, पृथ्वीराज चव्हाण ने क्यों उठाया सवाल

कहां छिपा है पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड गुल, TRF सरगना का और भी है नाम

कौन हैं लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सबूतों के साथ पाकिस्तान को किया बेनकाब

सभी देखें

नवीनतम

india pakistan war update : भारत ने पाकिस्तान के 2 JF-17 फाइटर जेट और F-16 जेट को किया तबाह

LIVE: दिल्ली सरकार ने रद्द कीं अधिकारियों की छुट्टियां

CM पुष्कर धामी ने परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

india pakistan war updates : जम्मू में पाकिस्तानी F-16 को मार गिराया, पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान, पंजाब में कई जगह सुसाइड ड्रोन्स से हमला, S-400 ने सभी को मार गिराया

अगला लेख
More