biodatamaker

खरगोन उपद्रव में 77 दंगाई गिरफ्तार, SP के पैर में लगी गोली, बोले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा- जिस घर से पत्थर आए, उनको पत्थरों के ढेर में बदल देंगे

विकास सिंह
सोमवार, 11 अप्रैल 2022 (11:38 IST)
भोपाल। रामनवमी के जुलूस के दौरान खरगोन में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के‌ बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है। वहीं उपद्रव में खरगौन एसपी सिद्धार्थ चौधरी के पैर में गोली लगी है, जिनका इलाज किया जा रहा है। इस बात की पुष्टि खुद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की है।
 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरगोन में हुए उपद्रव की जानकारी देते हुए कहा कि खरगौन शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है और अब तक 77 लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने खरगोन एसपी के पैर में गोली लगने की भी पुष्टि की है।
 
गृहमंत्री ने कहा कि किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि खरगोन में जिस घर से पत्थर आए है उन घरों को पत्थर का ढ़ेर बनाएंगे।
 
 मध्यप्रदेश में कानून का राज है हम सांप्रदायिक सौहार्द नहीं बिगड़ने देंगे। लगातार पुलिस दंगाइयों की सर्चिंग कर रही है अभी तक 77 लोगों को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में खरगोन में शांति बनी है पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात है और खरगोन शहर में  कर्फ्यू जारी है।
 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 5 राज्यों के परिणाम से आहत हुए लोग चिंगारी लगाने का काम कर रहे है। यही देश की प्रदेश की शांति बिगाड़ना चाहते हैं इन लोगों को परिणाम से समझना चाहिए कि आखिर देश चाहता क्या है। इन लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे।
 
दंगाईयों से होगी पूरी वसूली: वहीं मुख्यमंत्री शिवराज ‌सिंह चौहान ने कहा कि‌ खरगोन में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है, दंगाई छोड़े नही जायेंगे। इनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मध्यप्रदेश की धरती में दंगाइयों के लिए कोई स्थान नहीं है। दंगाई चिन्हित कर लिए गए हैं, दंगाइयों को सिर्फ जेल भेजना नहीं है। जिन्होंने पत्थर चलाए है, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उनको दंडित तो करेंगे ही साथ में सार्वजनिक या निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली भी दंगाइयों से करेंगे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमने लोक एवं निजी संपत्ति नुकसान की वसूली का अधिनियम पास किया है। क्लेम टिब्यूनल का गठन हम कर रहे हैं। नुकसान का आकलन कर वसूली भी करेंगे और कठोरतम दंड देंगे। हम किसी दंगाई को छोड़ेंगे नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

6 दिन तक मृत बच्चे को पीठ पर लेकर तैरती रही मां डॉल्फिन, VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

15 अगस्त 2026: स्कूल या कॉलेज में भाषण देना है? चुनें ये 5 दमदार टॉपिक्स

अगला लेख