Publish Date: Mon, 11 Oct 2021 (12:04 IST)
Updated Date: Mon, 11 Oct 2021 (12:15 IST)
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के डोंगरा गाओ में एक धार्मिक आयोजन कन्या पूजन का भंडारा खाने से लगभग 70 लोग बीमार हो गए हैं।
स्वास्थ विभाग के अनुसार इसकी जानकारी रविवार को तब लगी, जब बीमार लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इसके बाद लोगों का उपचार शुरू किया गया। वहीं कुछ ज्यादा बीमार को जेएएच अस्पताल ग्वालियर और मोरार जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। बताया जाता है की गांव के बलवंत सिंह गुर्जर द्वारा शनिवार को कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें भोजन के उपरांत ये सभी बीमार हुए हैं।