बाथरूम में नहीं था पानी, नहर में नहाने गई 4 बच्चियों की डूबने से मौत

Webdunia
बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (12:53 IST)
खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के पास आज सुबह एक नहर में डूबने से एक नजदीकी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली चार बच्चियों की मौत हो गई।
 
संविद गुरुकुलम आवासीय विद्यालय ग्राम कोठी की कक्षा 5वी की 11 छात्राएं थी नहर में नहाने गई थीं। इनमें से 6 बहने लगीं। 2 को बचा लिया गया, लेकिन 4 की मौत हो गई। इस विद्यालय का संचालन साध्वी ऋतम्भरा के ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।
 
बताया जा रहा है कि वैशाली नवल सिंह (13) अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने में एक-एक कर उसकी तीन और सहेलियां भी पानी में डूब गईं।
 
घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से उन्हें खोजने का प्रयास किया गया। सभी के शव निकाल लिए गए हैं। मृतकों में प्रतिज्ञा छमिया (सनावद), दिव्यांशी चेतन (राजपुर -बड़वानी) और अंजना रमेश (बमनाला-खरगोन) शामिल हैं।
 
इन बालिकाओं के साथ नहाने गई एक बालिका ने बताया कि आश्रम के बाथरूम में पानी की दिक्कत के कारण वे सभी नहर में नहाने गई थीं। पहले एक बालिका डूबी और फिर एक-एक कर 6 और डूबने लगी। वहां मौजूद लोगों ने 2 को तो बचा लिया, लेकिन 4 की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इस क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा में ओंकारेश्वर बांध में बच्चियों के डूबने की खबर को पीड़ादायक बताते हुए लापता बच्चियों के सकुशल मिलने की प्रार्थना की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहबादिया को फटकार, पासपोर्ट सरेंडर करने को भी कहा

अगला लेख
More