Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में 35 हजार मजदूरों की हुई घर वापसी,7 IAS अफसरों को सौंपा जिम्मा

विकास सिंह
गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (21:42 IST)
भोपाल। लॉकडाउन में लंबे समय से फंसे मजदूरों का तेजी से मध्यप्रदेश लौटने का सिलसिला जारी है। प्रदेश में अब तक 35  हजार मजदूर वापस आ चुके हैं। अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम आईसीपी केशरी के मुताबिक अब तक अन्य प्रदेशों से 35 हजार मजदूर वापस लाए जा चुके है।

गुरुवार को 11 हजार 281 श्रमिक राजस्थान के जैसलमेर, सीकर, झुंझुनू और झालावाड़ से मध्यप्रदेश के नीमच, आगर-मालवा, श्योपुर एवं गुना एन्ट्री प्वाइंट पर लाये गये हैं। इसी तरह गुजरात से करीब 500  मजदूर गुरुवार को प्रदेश पहुंचे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से करीब एक हजार श्रमिक भी प्रदेश पहुंच रहे है।
 
इन सभी मजदूरों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही इनको गृह जिलों में भेजा जा रहा है।  वहीं अब भी प्रतिदिन करीब 3 से 4 हजार लोग पैदल भी प्रदेश में पहुंच रहे है। इसमें सर्वाधिक लोग उत्तर प्रदेश से आ रहे हैं। राजस्थान के मध्यप्रदेश में फँसे 4 हजार श्रमिकों को वापस भेजा गया है। प्रदेश से करीब 4 हजार श्रमिक उत्तर प्रदेश भेजे जा रहे हैं।
7 IAS अफसरों को सौंपी गई जिम्मेदार – लॉकडाउन में अन्य प्रदेश में फंसे मध्यप्रदेश के लोगों को वापस लाने के लिए 7 आईएएस अफसरों की तैनाती की है। इसमें प्रमुख सचिव मलय श्रीवास्तव को गुजरात और राजस्थान का, प्रमुख सचिव मनु श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब, प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को दिल्ली और हरियाणा और प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी को महाराष्ट्र और झारखंड का ज़िम्मा दिया गया है।

इसके साथ ही IAS आइरिन सिंथिया जेपी को तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी , किरण गोपाल को आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उड़ीसा और नार्थ-ईस्ट और IAS  इलैया राजा टी को कर्नाटक और गोवा को ज़िम्मेदारी दी गयी ही।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिसे समझ रहे थे 'MAGA Queen' वो निकली AI Girlfriend: UP के लड़के ने हजारों अमेरिकियों को कैसे बनाया 'महामूर्ख’?

उत्तर भारत में ‘Heat Dome’ का कहर: 45°C पार जाएगा पारा, जानें आपके शहर के लिए IMD का रेड अलर्ट!

ईरान युद्ध का असर, महंगे होंगे कंडोम, दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी ने 20-30% दाम बढ़ाने का किया ऐलान

ईरान में पिटने के बाद US का 'Dirty Game' शुरू, साइकलॉजिकल ऑपरेशंस से करेगा आपके दिमाग पर कंट्रोल!

वोटिंग के बीच सुवेंदू अधिकारी ने खेला हिंदू कार्ड, बोले- रोने लगी हिंदू शादीशुदा दीदी

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

LIVE: बंपर वोटिंग के बाद बंगाल में आज मोदी की 2 सभाएं, क्या करेंगे अमित शाह?

अमेरिका और ईरान में हार्मुज पर कंट्रोल की जंग, ट्रंप को युद्ध खत्म करने की जल्दी नहीं, क्या बोला ईरान?

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लगाई फटकार, IPS अफसर से मांगी माफी

अब हर छात्र पर डिजिटल नजर : ‘अपार प्लस’ से UP में 2.68 करोड़ आईडी जनरेट, योगी सरकार का एजुकेशन ट्रैकिंग मॉडल बना मिसाल

अगला लेख