suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खंडवा में रेल यात्रियों से 3.2 करोड़ जब्त, 2 गिरफ्तार

Advertiesment
Rail passengers
खंडवा (मप्र)। मध्यप्रदेश के खंडवा में पुलिस ने रेलगाड़ी से वाराणसी से मुंबई जा रहे 2 व्यक्तियों के पास 3.20 करोड़ रुपए की बेहिसाबी नकदी जब्त की है। खंडवा के शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने की प्रभारी बबीता कठेरिया ने मंगलवार को बताया कि रविवार रात को नकदी जब्त करने के बाद दोनों लोगों को हिरासत में लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल की सहायता से महानगरी एक्सप्रेस के 2 डिब्बों की तलाशी ली। तब 2 यात्रियों के पास से 3.20 करोड़ के नोट जब्त किए गए। दोनों व्यक्तियों के पास नकदी के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं थे। उन्होंने कहा कि डीआरआई के अधिकारी दोनों व्यक्तियों को आगे पूछताछ और मामले की जांच की लिए अपने साथ इंदौर ले गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा सांसद मनोज तिवारी प्रदर्शन के दौरान घायल, अस्पताल में भर्ती