2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

Webdunia
गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 (17:42 IST)
  • धार जिले के बदनावर में हुआ लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम
  • केंद्रीय मंत्री गडकरी ने जमकर की सीएम डॉ. यादव की तारीफ
  • राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से दूर होगी बेरोजगारी-गरीबी
Madhya Pradesh News : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 10 अप्रैल को मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात दी। उन्होंने धार जिले के बदनावर में 5,800 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं 2 सालों में ही मध्यप्रदेश की सड़कों को अमेरिका के मार्गों की तरह बना दूंगा। उन्होंने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तारीफ भी की। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने भी केंद्रीय मंत्री गडकरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार विकास कर रहा है। यह देखकर अच्छा लगता है।  
 
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का यह प्रदेश, खासकर मालवा के लिए ऐतिहासिक है। हमारे अतीत का लगभग एक हजार साल का गौरवपूर्ण इतिहास लौट रहा है। यह हमारे लिए गौरवपूर्ण क्षण है। ये हमारे लिए नया रिकॉर्ड है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश के विकास के लिए अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात पूरब को पश्चिम और उत्तर से दक्षिण को जोड़ रही है।

जिन मार्गों से द्वारिका, बद्रीनाथ, श्रीकृष्ण, श्रीराम और महाराजा शिवाजी का संबंध है, उसका केंद्रबिंदु उज्जैन को बनना था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। मुगल जब अपनी राजधानी दिल्ली से हटाकर आगरा ले गए उस वक्त आगरा-मुंबई राजमार्ग बन गया। तब भी उज्जैन पीछे रह गया था। अंग्रेज 1912 में राजधानी तो दिल्ली ले आए, लेकिन उस राजमार्ग के रास्ते पर उज्जैन छूट गया था।
 
बदल रही लोगों की जिंदगी 
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि केंद्रीय मंत्री गडकरी के माध्यम से वो गौरवशाली इतिहास राजमार्ग के माध्यम से वापस मिल रहा है। गरोठ वाला राजमार्ग जबलपुर से आकर देवास से उज्जैन जाएगा। इससे हमें फायदा होगा। दूसरी ओर, उज्जैन के बाद सुपर एक्सप्रेसवे शुरू होगा। यह मार्ग दिल्ली-मुंबई की 14 घंटे की दूरी घटाकर 7 घंटे कर देगा। यह विकास वास्तव में क्रांति है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री गडकरी के नेतृत्व में भारत की सड़कें चमचमा गईं। उन्होंने गांव से गांव को जोड़ दिया। इस मामले में मध्यप्रदेश भाग्यशाली है। आज सड़कों की कनेक्टिविटी से लोगों की, किसानों की, उद्योगपतियों की जिंदगी बदल रही है। 
 
सिंहस्थ में मिलेगी मदद
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले समय में धार जिले में बदनावर की सूरत बदल जाएगी। बड़नगर, नागदा, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, पीथमपुर, शाजापुर, मक्सी, को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाएंगे। आने वाले समय में भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, रायसेन, विदिशा को मिलाकर दूसरी मेट्रोपोलिटन सिटी बनाई जाएगी। बाद में ग्वालियर और जबलपुर की भी सूरत बदलेंगे। डबल इंजन की सरकार में विकास के काम हो रहे हैं। आज उज्जैन-बदनावर फोर लेन का लोकार्पण हो रहा है। इस मार्ग के माध्यम से भविष्य में गुजरात से मध्यप्रदेश कनेक्ट होगा। इस मार्ग के माध्यम से सोमनाथ, उज्जैन, ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग आपस में जुड़ेंगे। इस मार्ग से उज्जैन सिंहस्थ में भी बड़ी मदद मिलेगी। 
 
केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- एमपी का विकास देखकर खुशी होती है 
दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मध्यप्रदेश बहुत तेजी से विकास कर रहा है। किसी भी देश के विकास में चार चीजें महत्वपूर्ण होती हैं। इन्हें हम इंफ्रास्ट्रक्चर कहते हैं। इसमें वॉटर, पावर, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन। यह चार चीजें जहां होती हैं वाहन उद्योग और व्यापार बढ़ता है, वहां रोजगार मिलता है। जहां रोजगार मिलता है वहां गरीबी भुखमरी और बेरोजगारी दूर होती है।

मध्य प्रदेश को सुखी समृद्ध और संपन्न बनाने का मिशन मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के सामने है। इसलिए सभी क्षेत्रों में मध्य प्रदेश बहुत तेजी से प्रगति कर रहा है यह प्रगति का इतिहास मैंने बहुत नजदीकी से देखा है। मैं आप सबको मध्यप्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री को, मंत्री को, सांसदों को इस बात का विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आने वाले 2 साल के अंदर मध्यप्रदेश का नेशनल हाईवे रोड नेटवर्क अमेरिका से भी अच्छा बनेगा।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भारत का पाकिस्तान पर पलटवार, 4 एयरबेसों को बनाया निशाना, आतंकी लांच पैड तबाह

पाकिस्तान को IMF से मिला 1 अरब डॉलर का लोन, भारत ने जताई थी यह आशंका

मोदी का 360 डिग्री मास्टरस्ट्रोक, युद्ध जैसी चुनौती में भारत की अजेय शक्ति और वैश्विक नेतृत्व

India-Pakistan War : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच व्हाइट हाउस का बयान, दोनों देशों से क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

अगला लेख
More