Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौरी चटखारे, जानिए कहां मिलेगी बेस्ट कचोरी और कहां शिकंजी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Famous Street Food of Indore

अनिरुद्ध जोशी

, सोमवार, 9 जनवरी 2023 (13:31 IST)
इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन में कहा कि इंदौर स्वच्छता ही नहीं स्वाद के लिए भी जाना जाता है। इस सम्मेलन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिसने इन्हें चखा वो इन्हें भूल नहीं पाया, और जिसने इन्हें खाया वो कहीं पलट नहीं पाया...पोहे कचोरी, समोसे, साबूदाने की खिचड़ी और शिकंजी।
 
इंदौरी पोहा के लिए प्रसिद्ध जगहें | Famous places for Indori Poha:
 
1 अनंतानंद उसल पोहा, जेल रोड ( नॉवेल्टी वाला रोड )।
 
2 हेड साहब के पोहे, 303 ग्रेटर कैलाश रोड, ओल्ड पलासिया।
 
3 प्रशांत उपहार गृह ( इंदौर में पोहे की प्रथम दूकान ), प्रिंस यशवंत रोड, राजवाड़ा के पास।
 
4 सैनी उसल पोहे, दिलपसंद टॉवर, बिचौली मर्दाना रोड, स्किम नंबर 140।
 
5 रवि अल्पाहार, 100 नगर निगम रोड, कृष्णा टॉकीज के पास।
 
6 गुरु स्वीट सागर, 2 अहिल्यापुरा, गोराकुंड चौराहे के पास।
 
7. आनंद रेस्टोरेंट थाने के सामने उसल पोहा, छावनी।
Famous Street Food of Indore
इंदौर की प्रसिद्ध कचोरी | Famous Kachori of Indore:
 
1. लाल बाल्टी की कचोरी, रामबाग रोड। हरी तीखी चटनी के लिए फेमस।
 
2. जीएसआईटीएस की कचोरी, कॉलेज स्टूडेंट्स के सुबह का चटपटा नाश्ता।
 
3. रवि अल्पाहार की कचोरी, नगर निगम। यहां पर फरयाली और आलू की कचोरी मिलती है।
 
4. अनंतानंत की कचोरी, जेल रोड़। यहां पर तीखे उस्सल के साथ मिलती है कचोरी।
 
5. बम कचोरी, महालक्ष्मी मंदिर के पास राजमाड़ा। यह मुख्य रूप से रात ही ही मिलती है।
 
6. अग्रवाल की कचोरी, कोठारी मार्केट। मौसम के हिसाब से यहां मिलती है कचोरी।
 
7. मित्तल की कचोरी, सराफा बाजार। यहां पर आलू, दाल के साथ निमाड़ी कचोरी भी मिलती है।
 
8. छप्पन की कचोरी, छप्पन दुकान। यहां मुख्‍य रूप से जयपुरी कचोरी खाएं।
 
9. राऊ की फेमस कचोरी। यहां दाल की फेमस बड़ी सी कचोरी मिलती है।
Famous Street Food of Indore
लस्सी और शिकंजी मिलने के खास स्थान : Special places to get Lassi and Shikanji:
 
1. सराफा बाजार
2. मधुरम स्विट्स, छप्पन दुकान।
3. जेएमबी स्विट्स
4. भवरीलाल साउथ तुकोगंज
5. मथुरा के पेड़े वाले के यहां, छावनी।
6. हीरा की फेमस लस्सी, एमजीरोड।
7. घमंडी लस्सी, बस स्टेंड।
8. सरदारजी की लस्सी, जेलरोड, नॉवेल्ट मार्केट।
Famous Street Food of Indore
चाट चौपाटी के 10 खास स्थान 10 special places of Chaat Chowpatty: 
 
1. सराफा बाजार इंदौर : यह बाजार रात में 8 बजे के बाद गुलजार होता है। यहां पर आप जोशी जी के फेमस उड़ते हुए दही बड़े के साथ ही कलाकंद, मावा बाटी, रबड़ी, आलू टिकिया, भुट्टे का किस, जलेबा, विजय के खोपरा पेटिस, मित्तल की कचोरी आदि।
 
2. छप्पन दुकान : यहां पर आप विजय चाट की कचौरी, जॉनी हॉट डॉग का बेंजो, शर्मा जी की चाट आदि का मजा ले सकते हैं। सुबह यहां पर पोहे जलेबी मिलते हैं। यहां पर साउथ इंडियन, गुजराती, मराठी, पानीपुरी, चाइनीज सभी तरह के व्यंजन मिलते हैं।
 
3. मेघदूत गार्डन से होटल मेरिएट तक चौपाटी : यहां पर साउथ इंडियन, चाइनीज, हॉट डॉग, पिज्जा, बर्गर सहित तमाम तरह के व्यंजन मिलते हैं। यहीं पास में विजय नगर चौराहे पर भी अपना स्वीट्स और शर्मा रेस्टोरेंट नाम के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट भी है।
 
4. कोठारी मार्केट की चौपाटी : यहां पर अक्सर लोग फ्रूट सलाद और कचौरी खाने जाते हैं, लेकिन यहां पर और भी कई तरह के चाट मिलते हैं। यहां जेल रोड के आगे चिकमंगलु चौराहे की चौपाटी भी प्रसिद्ध है।
 
5. आनंद बाजार, साकेत चौराहा : यहां पर आपको पोहा, जलेबी, समोसा, कचौरी के साथ ही साउथ इंडियन और चाइनीज व्यंजन मिल जाएंगे। यहीं पास में तिलक नगर रोड की चौपाटी भी बहुत प्रसिद्ध है। 
 
6. स्कीम नंबर 54 फूड गली : यह एरिया भी मेघदूत गार्डन चौपाटी की तरह फेमस है। यहां पर आपको सभी तरह के व्यंजन मिल जाएंगे।
 
7. बंबई बाजार : यह बाजार खासतौर से परंपरागत नॉन वेजिटेरियन जायकों के लिए जाना जाता है।
 
8. पिपलियाहाना बिचौली मर्दाना रोड़ : यहां पर स्कीम नंबर 140 के सामने वाली रोड़ पर लाइन से आपको चाट की कई दुकानें और रेस्टोरेंट मिलेंगे, जहां पर आप सभी तरह के व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।
 
9. अन्नपूर्णा रोड़ चौपाटी : यह भी मेघदूत चौपाटी की तरह फेमस जगह है। यहां पर भी आप आलू टिकिया, आलू पेटिस, कचोरी, समोसा, पोहा, हॉट डॉग, पिज्जा, बर्गर, साउथ इंडियन और चाइनीज जायकों का मजा ले सकते हैं।
 
10. बाम्बे हॉस्पिटल चौराहा A3 एरिया : इस एरिये में जहां एक और आप अग्रवाल और मुरलीधरन रेस्टोरेंट पर चाइनिज और साऊथ इंडियन जायकों आनंद ले सकते हैं वहीं आप दाल बाटी, सब्जी पूरी और उत्तर भारतीय व्यंजनों को आनंद में ले सकते हैं। इस क्षेत्र में ही आपको गुरु कृपा रेस्टोरेट, बापू की कुटिया आदि कई रेस्टोरेंट और फूड जोन मिलेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख खान ने की 'पठान' के ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा, बोले- महफिल में आ जाओ...