Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 17 May 2025
webdunia

मध्यप्रदेश में ये दिग्गज जीते और ये हार गए

Advertiesment
हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2013
, रविवार, 8 दिसंबर 2013 (19:38 IST)
FILE
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा ने इस बार जीत की हैट्रिक बनाने जा रहा है।। शिवराज सिंह राज्य के इतिहास में लगातार तीन बार मुख्यमंत्री पद संभालने वाले पहले राजनेता बनने वाले हैं। इस बार के चुनाव में कई दिग्गज हार गए तो बहुतों ने अपनी सीट बता ली।

ये दिग्गज जीते :

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2013
FILE
शिवराज सिंह चौहान : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा विधानसभा क्षेत्र से 16 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीत गए हैं। चौहान ने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के शशांक भार्गव को 16 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। विदिशा जिले के कुरवाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वीरसिंह पवार ने कांग्रेस की पानबाई को पांच हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया।

रमेश मेंदोला : भारतीय जनता पार्टी के रमेश मेंदोला ने इंदौर क्षेत्र क्रमांक 2 से कांग्रेस के छोटू शुक्ला को 92 हजार मतों से पराजित किया।

* जीतू पटवारी : राऊ विधानसभा में कांग्रेस के जीतू पटवारी और बीजेपी के जीतू जीराती में कड़ा मुकाबला था। जीतू जिराती पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष हैं और पटवारी पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष हैं। जीतू पटवारी ने जीतू जिराती को 18559 वोटों से हराया।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2013
FILE
अजय सिंह : मध्यप्रेश की चुरहट (सीधी) सी से कांग्रेस उम्मीदवार अजय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सर्वेंदु तिवारी जीते। वरिष्ठ कांग्रेसी अर्जुन सिंह के पुत्र अजय सिंह को उनके क्षे‍त्र में राहुल भय्या कहा जाता है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2013
FILE
कैलाश विजयवर्गीय : महू में भाजपा के कद्दावर नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थीं। उन्होंने कांग्रेस के अंतरसिंह दरबार को 10 हजार से अधिक मतों से हराया।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2013
FILE
महेंद्रसिंह कालूखेड़ा : कांग्रेस के दिग्गज महेंद्रसिंह कालूखेड़ा ने मुंगावली विधानसभा सीट से भाजपा के राव देशराज सिंह को 20765 मतों से हराया।

सरताज सिंह : सिवनी मालवा में बीजेपी के सरताज सिंह ने कांग्रेस के कद्दावर नेता हजारीलाल रघुवंशी को 12547 मतों से हराया।


ये दिग्जज हारे :

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2013
FILE
हुकमसिंह कराड़ा : कांग्रेस के दिग्गज नेता और चार बार के विधायक हुकमसिंह कराड़ा शाजपुर सीट से 835 मतों से चुनाव हार गए। उन्हें भाजपा के अरुण भीमावत ने कड़े मुकाबले में हराया।

हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू : जबलपुर पश्चिम से भाजपा के हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू 250 वोटों से कांग्रेस के तरुण भनोट से हार गए।



मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2013
FILE
सुरेश पचौरी : कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व केंद्रिय मंत्री सुरेश पचौरी भोजपुर (रायसेन) से हार गए हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के सुरेन्द्र पटवा ने भारी मतों से हराया।

हरिशंकर खटीक : मध्‍यप्रदेश के जतारा से मंत्री ‍हरिशंकर खटीक हारे, उन्हें कांग्रेस के दिनेश अहिरवार ने भारी मतों से हराया।

लक्ष्मीकांत शर्मा : भाजपा के कद्दावर नेता और मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा सिरोंज से कांग्रेस के गोवर्धन उपाध्याय से 1584 वोटों से हार गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi