कौन हैं सुमेर सिंह सोलंकी? मध्य प्रदेश में CM पद की दौड़ में एक और नाम

Webdunia
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023 (20:37 IST)
Who is Sumer Singh Solanki: निवर्तमान मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज नेताओं के बीच मुख्‍यमंत्री पद के लिए 'चुपके' से एक और नाम चल रहा है। वह नाम है भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. सुमरे सिंह सोलंकी का। आदिवासी नेता सोलंकी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की पसंद माने जाते हैं। इसी के चलते उन्हें भाजपा ने उन्हें राज्यसभा तक पहुंचा दिया। जब उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया था, तब भी लोग चौंके थे। 
 
कौन हैं सुमेर सिंह सोलंकी? : आरएसएस के प्रकल्प वनवासी कल्याण परिषद से जुड़े रहे डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का करीबी भी माना जाता है। उन्होंने अपने 'एक्स' बायो में खुद को राज्यसभा सांसद के साथ ही भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता, राष्ट्रसेवक, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व प्रोफेसर, राष्ट्रीय नीति एवं शोध प्रभारी भाजपा अजजा मोर्चा बताया है। 
 
डॉ. सोलंकी सांसद बनने से पहले बड़वानी के शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इतिहास विषय के सहायक प्राध्यापक थे। राज्यसभा उम्मीदवारी की घोषणा के बाद उन्होंने कॉलेज से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। 
 
सुमेर सिंह सोलंकी का जन्म 1 मई 1972 को जन्मे सुमेर सिंह बड़वानी जिले की पाटी तहसील के ग्राम ठान के रहने वाले हैं। राज्यसभा जाने से पहले सुमेर सिंह ने कोई भी चुनाव नहीं लड़ा। 
 
इस बीच, सोलंकी का नाम मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद के लिए चल पड़ा है। दरअसल, उन्हें आदिवासी होने का फायदा मिल सकता है। हालांकि सीएम पद की दौड़ में बड़े-बड़े दिग्गज शामिल हैं।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More