mp election 2023 : मोहनखेड़ा की जनआक्रोश रैली में क्या बोले कमलनाथ?

अरविन्द तिवारी
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (21:23 IST)
Priyanka Gandhi In Mohankheda : कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा में शामिल होने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) मध्यप्रदेश के धार पहुंचीं। उन्होंने भाजपा और शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा। 'जय जोहार- जय आदिवासी' के नारे से हुए कमलनाथ ने अपने भाषण की शुरुआत की।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती हमारे नौजवानों का भविष्य है। शिवराज सिंह ने घोटाले और भ्रष्टाचार से आज प्रदेश की पहचान बनाई हुई है। आप पर मुझे पूरा विश्वास है। आप सच्चाई का साथ देंगे और मध्यप्रदेश के भविष्य सुरक्षित रहेंगे। 
 
कमलनाथ ने कहा कि शिवराजसिंह चौहान ने 18 साल में केवल इस प्रदेश को धोखा दिया है। आज गोंडवाना की रानी दुर्गावती की जयंती है मैं उन्हें प्रणाम करता हूं। मैं सभी आदिवासी महामानवों को प्रणाम करता हूं। टंट्या मामा को प्रणाम करता हूं। भगवान बिरसा मुंडा को प्रणाम करता हूं। रघुनाथ शाह को प्रणाम करता हूं। शंकर शाह को प्रणाम करता हूं। बादल भोई को प्रणाम करता हूं। भीमा नायक को प्रणाम करता हूं। खाज्या नायक को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे यहां आपके बीच में आकर बहुत खुशी हुई है।
 
उन्होंने कहा कि आज यह प्रदेश चौपट प्रदेश बन गया है। चौपट रोजगार व्यवस्था, चौपट कृषि व्यवस्था, चौपट शिक्षा व्यवस्था, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था। आज प्रदेश की पूरी तस्वीर आपके सामने है। आज पूरा प्रदेश चौपट प्रदेश बन गया है।
 
उन्होंने कहा कि आज जब मैं इन नौजवानों की ओर देखता हूं, जो कि बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हैं तो मुझे बड़ी चिंता होती है कि इनका भविष्य क्या होगा? आज सबसे बड़ी चुनौती हमारे नौजवान हैं और उनका भविष्य है। मैं स्वयं इस बात को मानता हूं कि आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती हमारे नौजवानों का भविष्य है।
 
उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह कहते हैं कि हर 1 साल में मैं 1 लाख लोगों की भर्ती कर रहा हूं और अभी 11 महीने पहले ही शिवराज सिंह ने कहा था कि 1 लाख भर्तियां होने वाली हैं। 1 करोड़ नौजवान मध्यप्रदेश में बेरोजगार हैं इसलिए मध्यप्रदेश में आज सबसे बड़ी चुनौती हमारे नौजवानों का भविष्य है।
 
मैं शिवराज सिंह से कहना चाहता हूं कि आप 1 लाख भर्तियां छोड़िए बल्कि जो रिक्त पद हैं, केवल उन्हें ही भर दीजिए। लेकिन सच्चाई आप सभी को पता है। आज प्रदेश में भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है। आज अपने प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का गवाह है या भ्रष्टाचार से पीड़ित है। भ्रष्टाचार की ऐसी व्यवस्था बनाई हुई है कि पैसे दो और काम लो।
 
अगर आप पैसे देते हैं तो 50 एकड़ जमीन होने के बावजूद आपका नाम गरीबी रेखा के नीचे हो जाता है। हर चीज में आज घोटाला है। पटवारी घोटाला हुआ। इन्होंने महाकाल को भी नहीं छोड़ा, महाकाल में भी घोटाला कर दिया। पोषण आहार का घोटाला हुआ और यहां आपके यहां के डेम बनाने में भी घोटाला हुआ।
 
शिवराज सिंह ने घोटाले और भ्रष्टाचार से आज प्रदेश की पहचान बनाई हुई है। भ्रष्टाचार की व्यवस्था आज नीचे से लेकर ऊपर तक है। मैं शिवराज सिंहजी से पूछना चाहता हूं कि आपने अपने 18 साल में दिया क्या है? आपने बेरोजगारी दी, आपने भ्रष्टाचार दिया है, कोरोना काल में मौतें दीं, माफिया राज दिया और आदिवासियों पर अत्याचार दिया। यह आदिवासी इलाका है और आपको पता है कि हमारा प्रदेश कैसा कलंकित हुआ है। 
 
आदिवासियों पर अत्याचार : आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार पूरे देश कहीं है तो वह केवल मध्यप्रदेश में है और यह मेरा आंकड़ा नहीं है बल्कि यह केंद्र सरकार का आंकड़ा है। आज शिवराज सिंह को 18 साल बाद बहनें याद आई हैं, कर्मचारी याद आए हैं, क्योंकि 4-5 हफ्तों में प्रदेश में चुनाव हैं लेकिन आपकी नौटंकी और नाटक व दिखावा करने की राजनीति बहुत हो गई।
 
क्या शिवराज सिंह को प्रदेश में खाद और बीज के लिए भटकता हुआ किसान नहीं दिखता? क्या आप उसकी समस्याओं को सुन नहीं सकते? आपके कान चलते हैं, न कि आंखें चलती हैं। आपको ये बेरोजगार नौजवान नहीं दिखते? हां, लेकिन शिवराज सिंह चौहान का मुंह बहुत चलता है। लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि मुंह चलाने में और प्रदेश चलाने में बहुत अंतर है। शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल में केवल इस प्रदेश को धोखा दिया है।
 
नारियल लेकर चलते हैं : कमलनाथ ने कहा कि आज शिवराज सिंह अपने जेब में एक नारियल लेकर चलते हैं। सड़क के उद्घाटन में जाते हैं तो नारियल तो नहीं फूटता, लेकिन सड़क फूट जाती है। आज शिवराज सिंह चौहान की झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है।
 
आज शिवराज सिंह चौहान की सच्चाई को पूरे प्रदेश ने पहचान लिया है। मैं आपको बताना चाहूंगा कि 15 महीने हमने जो सरकार चलाई थी, उसमें हमने अपनी नीति और नीयत का परिचय दिया था। हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। धार में हमने 82,000 किसानों का कर्ज माफ पहली किस्त में ही कर दिया था।
 
हमने 100 यूनिट फ्री बिजली दी थी, हमने प्रदेश में 1,000 गौशालाएं बनाकर इतिहास बनाया था तो कौन-सा पाप किया? कौन-सी गलती की थी? मैं आप सभी जनता से पूछना चाहता हूं कि इसमें मैंने क्या गलती की थी? हमारा प्रदेश 5 राज्यों से घिरा है लेकिन फिर भी जिसको तमिलनाडु और केरल में अपना सामान बेचना है, वह अपनी फैक्टरी को पंजाब और हरियाणा में लगता है। किसी भी निवेशक को आज मध्यप्रदेश पर विश्वास नहीं है।
 
मेरा यही प्रयास था कि हमारी एक अलग पहचान बने। हमारी पहचान एक विकसित राज्य की बने। मैं बस इतना ही कहकर अपनी बात को समाप्त करूंगा लेकिन प्रियंकाजी से कहूंगा कि आप इस बार धार आई हैं तो मैं आपसे आग्रह करना चाहता हूं कि आप बार-बार मध्यप्रदेश आइए, क्योंकि यहां की जनता आपसे बहुत प्रेम और आप पर बहुत विश्वास करती है।
 
6-8 हफ्तों में जो चुनाव हैं, मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह केवल एक उम्मीदवार का चुनाव नहीं है। यह चुनाव केवल किसी पार्टी का नहीं है, बल्कि यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है। यह चुनाव हमारे मध्यप्रदेश के नौजवानों के भविष्य का है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More