Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MP Assembly Elections: सपा ने जारी की 2 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, अब तक हुई 33 उम्मीदवारों की घोषणा

हमें फॉलो करें MP Assembly Elections: सपा ने जारी की 2 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, अब तक हुई 33 उम्मीदवारों की घोषणा
भोपाल , शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 (12:15 IST)
MP Assembly Elections: समाजवादी पार्टी (सपा) ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 2 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। गुरुवार रात को सपा ने तीसरी सूची जारी करने के साथ ही अब तक अपने 33 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा की 230 सीटों के लिए चुनाव होना है।
 
कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली पहली सूची गत रविवार को और दूसरी सूची गुरुवार देर रात को जारी की। कांग्रेस अब तक कुल 229 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। दोनों पार्टियों के अंदरुनी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी मप्र में सपा के लिए 6 सीटें छोड़ने को तैयार हुई थीं लेकिन दोनों के बीच सहमति नहीं बन सकी।
 
अपनी तीसरी सूची में सपा ने सीधी जिले के चुरहट और छतरपुर जिले के चांदला (अनुसचित जाति आरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से क्रमश: राजेंद्र प्रसाद पटेल और पुष्पेन्द्र कुमार अहिरवार को नामित किया है। राज्य में 21 अक्टूबर से नामांकन पत्र दाखिल करना शुरू हो जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में हाईटेक प्रचार रथों के जरिए भाजपा करेगी 50 हजार रथ सभा, पीएम मोदी का पत्र घर-घर पहुंचाने पर जोर