कांग्रेस के वचन पत्र पर क्या बोले शिवराज?

Webdunia
मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 (14:29 IST)
Madhya Pradesh election 2023 update : मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ ने मंगलवार को राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसमें प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर और ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण सहित कई वादे किए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि महाझूठ पत्र जारी हो गया।

ALSO READ: कांग्रेस का 'वचन', मप्र में 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा, OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह वचन पत्र नहीं, यह महाझूठ पत्र है। 5 साल पहले भी कांग्रेस ने 900 से ज्यादा वचन दिए थे जिसमें से 9 भी पूरे नहीं किए। आज तक लोग तरस रहे हैं। हम पूछना चाहते हैं नौजवानों को 4000 बेरोजगारी भत्ता कब मिलेगा। समर्थन मूल्य पर बोनस कब मिलेगा। समूहों का कर्जा कब माफ होगा।
 
लेकिन सच तो यह है कि भाजपा के जनकल्याण और विकास के आगे कांग्रेसियों के झूठ वचन और वादे नहीं टिकेंगे।
 
जनता इन्हें जवाब देगी... भाजपा फिर जीतेगी और भरपूर बहुमत से जीतेगी। क्योंकि हम जो कहते हैं, वो करते हैं...
भाजपा सरकार ने विकास किया है, आगे भी विकास करेगी।
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अपने 106 पन्नों के घोषणापत्र में 59 वादों को सूचीबद्ध किया है। इसमें किसानों, महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए आश्वासन शामिल हैं।
 
घोषणा पत्र में कहा गया है कि हम सभी लोगों के लिए 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करेंगे, जिसमें 10 लाख रुपए का दुर्घटना कवर भी होगा। मध्य प्रदेश की एक IPL टीम भी होगी। नाथ ने दो लाख रुपए तक के कृषि ऋण माफ करने और महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह की सहायता देने की भी घोषणा की।
 
उन्होंने 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने, स्कूली शिक्षा मुफ्त करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने और युवाओं को दो साल तक 1,500 रुपये से 3,000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया।
 
मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 17 नवंबर को होने हैं। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More