Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

Madhya Pradesh Assembly elections 1980: भाजपा का उदय, अर्जुन सिंह बने राज्य के मुख्‍यमंत्री

हमें फॉलो करें Arjun singh
, मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 (19:35 IST)
Madhya Pradesh Assembly Elections 1980: मध्य प्रदेश में 1980 के चुनाव में कांग्रेस ने 246 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की और चुरहट से विधानसभा चुनाव जीतने वाले अर्जुन सिंह राज्य के मुख्‍यमंत्री बने। 
 
प्रदेश विधानसभा की 320 सीटों के लिए मतदान हुआ। प्रदेश में 2 करोड़ 53 लाख 84 हजार 215 मतदाता थे। मतदान प्रक्रिया में 48.93 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। 
 
कांग्रेस को इस चुनाव में 246, भारतीय जनता पार्टी 60, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 2, जनता पार्टी जयप्रकाश 2 और 10 निर्दलीय प्रत्याशी इस चुनाव में विजय रहे थे। 
 
इस चुनाव से कांग्रेस का नाम इंदिरा कांग्रेस हुआ। पूर्व जनसंघ के स्थान पर नए दल भारतीय जनता पार्टी का उदय हुआ। चुनाव परिणाम के बाद अर्जुन सिंह मुख्यमंत्री बनाए गए जिनका कार्यकाल मार्च 1985 तक रहा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Madhya Pradesh Assembly elections 1977: आपातकाल की आंधी में कांग्रेस का सफाया