सीएम शिवराज के सामने रामायण के हनुमान विक्रम मस्ताल, कांग्रेस ने क्यों दिया टिकट?

Webdunia
रविवार, 15 अक्टूबर 2023 (12:00 IST)
Madhya Pradesh elections : कांग्रेस ने बुधनी से विक्रम मस्ताल शर्मा को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सामना करेंगे। वे रामायण 2 के हनुमान की भूमिका निभा चुके हैं। मस्ताल को कांग्रेस ने स्थानीय होने की वजह से चुनाव मैदान में उतारा है।

ALSO READ: कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में जारी की 144 उम्मीदवारों की सूची, कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव?
 
मस्ताल बुधनी के रहने वाले हैं। उन्होंने 2008 में रामायण सीरियल में काम किया है। एक्टर विक्रम मस्ताल शर्मा बुधनी के सलकनपुर के किसान परिवार से संबंध रखते हैं।
 
मस्ताल की हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा ग्राम बायां में हुई है। उसके बाद उन्होंने नर्मदा महाविद्यालय होशंगाबाद से स्नातक किया। अभिनय के क्षेत्र से आने वाले विक्रम एक एक्टर, राइटर और डायरेक्टर भी हैं।

हालांकि बुधनी भाजपा और शिवराज सिंह चौहान की सीट मानी जाती है। ऐसे में विक्रम मस्ताल भाजपा को कितनी चुनौती दे पाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा।

ALSO READ: इंदौर जिले में कांग्रेस ने घोषित किए 6 उम्मीदवार, किसे मिला टिकट?
बुधनी में मतदान 17 नवंबर को होगा। ऐसे में मस्ताल को यहां चुनाव प्रचार के 1 माह का समय मिलेगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
 
गौरतलब है कि 2018 में बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव को 58,999 मतों के अंतर से हराया था। शिवराज ने कुल 1,23,492 वोट हासिल किए। वहीं कांग्रेस के अरुण यादव को 64,493 वोट मिले।
Edited by  : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

रूस ने कहा, आश्चर्य है ट्रंप ने जेलेंस्की को थप्पड़ क्यों नहीं मारा

PF के बाद आमजन से जुड़ी इन योजनाओं पर झटका दे सकती है केंद्र सरकार

UP के CM ने नहीं पढ़ी उर्दू तो फिर वैज्ञानिक क्यों नहीं बने, योगी पर असदुद्दीन ओवैसी का तंज

Bank holidays in March 2025: मार्च में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, जान लीजिए कब हैं छुट्टियां

2000 रुपए के 98.18 प्रतिशत नोट आए वापस, RBI ने किया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More