मध्यप्रदेश में हिंदुत्व और हनुमान भरोसे आज प्रियंका गांधी करेगी कांग्रेस के चुनाव प्रचार का शंखनाद

विकास सिंह
सोमवार, 12 जून 2023 (09:28 IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज जबलपुर से विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के चुनाव प्रचार का शंखनाद करेगी। जबलपुर में प्रियंका गांधी विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेगी। जबलपुर पहुंचने पर प्रियंका गांधी  ग्वारी घाट पर मां नर्मदा की आरती और पूजन करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका गांधी महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके बाद प्रियंका गांधी विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेगी। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर जबलपुर में कांग्रेस ने खासी तैयारी की है। दिलचस्प बात यह है कि पूरे शहर  को  भगवा झंडे से सजाया गया है।  

रैली में हिंदुत्व पर कांग्रेस का फोकस-मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनाव प्रचार  का शंखनाद करने के साथ प्रियंका गांधी हिंदुत्व का कार्ड खेलने की तैयारी में है। प्रियंका के जबलपुर दौरे के दौरान पूरे शहर में हनुमान जी की 30-30 फुट की गदा लगाई गई हैं। कांग्रेस के मुताबिक गदा  न्याय की विजय का प्रतीक है। इसके साथ ही ग्वारी  घाट पर 101 ब्राह्मण के साथ प्रियंका गांधी नर्मदा पूजन करेगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जिस तरह से बजरंग बली को सियासी मुद्दा बनाया था उसको देखते हुए कांग्रेस मध्यप्रदेश में बजरंग बली को लेकर सियासी  तौर पर हमलावर है। पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जिस तरह से जय श्री राम के नारे लगाए और सुंदरकांड का पाठ किया वह साफ तौर पर इस बात का इशारा है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में जोर हिंदुत्व पर फोकस करेगी। 

कर्नाटक की तर्ज पर 5 गारंटी पर पूरा फोकस- कर्नाटक में जिस तरह से कांग्रेस ने 5 गांरटी के साथ चुनाव लड़ा और सरकार बनते ही 5 गारंटी को लागू करने का एलान कर दिया, उसका पूरा सियासी माइलेज कांग्रेस मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में उठाने की तैयारी में है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज जबलपुर में अपने चुनावी भाषण में प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाने के साथ साथ महिलाओं, किसान और युवाओं पर खासा फोकस कर सरकार को घेरने की तैयारी में है। प्रियंका गांधी कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के साथ सत्ता में आने पर 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने और कमलनाथ की 100 यूनिट बिजली माफ करने के साथ 200 यूनिट तक बिजली का बिल हाफ करने पर फोकस कर सरकार पर तीखे हमले करने की तैयारी में है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल के अध्यक्ष केके मिश्रा कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़ेगी। सरकार में आने पर पार्टी नारी सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 और ₹500 में गैस सिलेंडर देगी। वहीं कांग्रेस सरकार बनने पर मध्य प्रदेश वासियों को 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट बिजली हाफ दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। कांग्रेस की सरकार किसानों की कर्ज माफी करेगी और पुरानी पेंशन योजना फिर से शुरू करेगी।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More