कांग्रेस की दूसरी लिस्ट : भाजपा से आए 7 नेताओं को टिकट, 11 महिलाओं को मौका

Webdunia
शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 (07:46 IST)
MP Congress Candidate List 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 88 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। दूसरी सूची में कांग्रेस ने एक ओर अपने 6 विधायकों के टिकट काटे हैं तो दूसरी तरह दीपक जोशी समेत भाजपा से आए 7 नेताओं को टिकट दिया है।
 
भाजपा से आए 7 नेताओं को टिकट : पार्टी ने हाल ही में भाजपा से आए 7 नेताओं को टिकट दिया है। दीपक जोशी को खातेगांव, बदनावर से भंवर सिंह शेखावत, अभय मिश्रा को सेमरिया, जावद से समंदर पटेल, होशंगाबाद से गिरजाशंकर शर्मा, भिंड से राकेश सिंह चतुर्वेदी, निवाड़ी से अमित राय को उम्मीदवार बनाया गया है।
 
11 महिलाओं को मौका : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 11 महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। धार से प्रभा गौतम, बीना से निर्मला सप्रे, खुरई से रक्षा राजपूत, रहली से ज्योति पटेल और सागर से निधि जैन को चुनाव मैदान में उतारा गया है। नेपा नगर से गेंदूबाई, सारंगपुर से कला मालवीय, कुरवाई से रानी अहिरवार चुनाव लड़ेंगीं। गाडरवाड़ा से सुनीता पटेल, बांधवगढ़ से सावित्री सिंह परस्ते, धौहनी से कमलेश सिंह चुनाव मैदान में हैं। 
 
6 विधायकों के टिकट कटे : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 6 विधायकों के टिकट कटे हैं। सुमावली में अजब सिंह कुशवाह,  मुरैना में राकेश मावई, गोहद में मेवराम जाटव, सेंधवा में ग्यारसी लाल रावत, बड़नगर में मुरली मोरवाल और ब्यावरा में रामचंद्र दांगी का टिकट काट दिया गया है। 
 
3 सीट पर बदले टिकट : कांग्रेस ने पहली सूची में घोषित तीन सीटों पर टिकट बदले हैं। दतिया से अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, पिछोर से शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी और गोटगांव से शेखर चौधरी की जगह मौजूदा विधायक एनपी प्रजापति को टिकट दिया गया है।
 
 
तोमर के सामने तोमर : पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में सबसे प्रमुख नाम रवींद्र सिंह तोमर का है जो दिमनी विधानसभा सीट पर केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर को चुनौती देंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More