Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश के सियासी रण मेंं मोदी-शाह के बाद अब राहुल-प्रियंका के दिखाएंगे चुनावी दम

हमें फॉलो करें Karnataka Opinion Poll
webdunia

विकास सिंह

, गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (12:30 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान का काउंटडाउन अब शुरु हो गया है। अक्टूबर के पहले पखवाड़े में चुनाव आयोग प्रदेश में विधानसभा चुनव की तारीखों  का एलान कर सकता है। चुनाव की तारीखों के एलान से पहले प्रदेश का सियासी पारा पूरे उफान पर है। सियासी यात्राओं के साथ-साथ बड़ी-बड़ी चुनावी रैलियों का आगाज हो चुका है। ऐसे में अब सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की ओर से बड़े नेता भी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रहे है।

मोदी और शाह की हाथों में BJP की चुनावी कमान- प्रदेश में पांचवीं बार भाजपा को सत्ता में लाने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने पूरी चुनावी बागडोर अपने हाथों में रख ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे है। विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले अक्टूबर के पहले हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर मध्यप्रदेश आ रहे है।

अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 2 अक्टूबर को ग्वालियर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को छतरपुर केन-बेतना लिंक परियोजना का शिलान्यास करने के साथ एक बड़ी संभा को भी संबोधि करेंगे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह एक अक्टूबर को एक बार फिर भोपाल में भाजपा दफ्तर पहुंचक चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

मध्यप्रदेश में चुनावी साल में पीएम मोदी 8 बार मध्यप्रदेश आ चुके है। 25 सितंबर को पीएम मोदी ने भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया था। वहीं इससे पहले बीना रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां बड़ी चुनावी सभा के जरिए प्रदेश की सियासत को साधने की कोशिश कर रहे है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी रैली के साथ-साथ प्रदेश की पूरी चुनावी रणनीति को तय करने का काम कर रहे है।   

कांग्रेस की ओर से राहुल और प्रियंका संभालेंगे कमान- वहीं कांग्रेस की तरफ से राहुल और प्रियंका गांधी अब चुनावी कमान संभालेंगे। राहुल गांधी 30 सितंबर को शाजापुर जिले के कालापीपल में जन आक्रोश यात्रा में शामिल होकर आमसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन राजीव सिंह के मुताबिक विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में राहुल गांधी का यह पहला बड़ा दौरा कार्यक्रम है। राजीव सिंह के मुताबिक राहुल गांधी का शाजापुर दौरा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए निर्णायक साबित होगा। दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मालवा-निमाड़ में व्यापक समर्थन मिला था और अब कांग्रेस विधानसभा चुनाव में इस मुद्दें को भुनाना चाहती है।
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 5 अक्टूबर को जन आक्रोश यात्रा के समापन में धार जिले के सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहनखेड़ा में आयोजित रैली में शामिल होगी। इसके  साथ पार्टी प्रदेश चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की चार-चार बड़ी रैली करने के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रही है।  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को दी नई जिम्मेदारी, विपक्ष ने बताया मुस्लिम सांसद को गाली देने का इनाम