Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर रिलीज किया मध्यप्रदेश एंथम सॉन्ग

मध्यप्रदेश की खुशबू बिखेरता एंथम सॉन्ग हुआ जारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर रिलीज किया मध्यप्रदेश एंथम सॉन्ग
, शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (14:17 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश गान (MP Anthem) का वीडियो संस्करण गुरुवार को सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया। इसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर रिलीज किया साथ ही प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों ने भी री-ट्वीट किया।

'मध्यप्रदेश गान' वीडियो के संगीत में भारत के हृदय प्रदेश की मिट्टी की सोंधी सुगंध के साथ प्रदेश के हर हिस्से का इतिहास, संस्कृति, भाषा-बोलियों के माधुर्य का सामंजस्य किया गया है। वीडियो में प्रदेश के हर हिस्से के प्राकृतिक सौंदर्य की झलकियां, बुंदेली, मालवी, निमाड़ी एवं हर हिस्से के लोकसंगीत के साथ ही युवाओं को पसंद आने वाली रैप विधा का भी फ्यूजन किया गया है। गान में प्रदेश की फ्लैगशिप योजनाओं का भी परिचय मधुर लयों के साथ दिया गया है। गान के वीडियो का फिल्मांकन नर्मदा, क्षिप्रा नदी के पावन तटों पर किया गया है, इसलिए यह प्रदेश वासियों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफल होगा।

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर मैं मध्य प्रदेश हूं कैप्शन के साथ इस एंथम सॉन्ग को लांच किया। उनके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इस ट्वीट किया, इसके अलावा सरकार के सभी मंत्रियों एवं विधायकों ने भी अपने-अपने सोशल मीडिया पर पर पोस्ट किया। जनप्रतिनिधियों के साथ ही काफी लोकप्रिय हो रहा है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा सरकार के 18 साल के खिलाफ कांग्रेस का आरोप पत्र, बोले कमलनाथ, 50 प्रतिशत कमीशन राज ने बनाया घोटालों का प्रदेश