ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में BJP ने किया कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 9 सीटों पर दर्ज की जीत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indore assembly constituency
इंदौर , रविवार, 3 दिसंबर 2023 (23:19 IST)
Indore Assembly Elections Results 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों (MP Assembly Elections) के दौरान इंदौर जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP)  ने कांग्रेस (Congress) का सूपड़ा साफ करते हुए सभी 9 सीटें अपने नाम कीं। इंदौर-1 क्षेत्र में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निवर्तमान विधायक और उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी संजय शुक्ला को 57,939 मतों से हराया।
 
Indore assembly constituency
राज्य की निवर्तमान संस्कृति मंत्री और भाजपा उम्मीदवार उषा ठाकुर ने त्रिकोणीय संघर्ष वाले महू क्षेत्र में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। कांग्रेस का टिकट न मिलने पर बगावत करके निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले अंतर सिंह दरबार को ठाकुर ने 34,392 वोट से मात दी।
 
Indore assembly constituency
सूबे के निवर्तमान जल संसाधन मंत्री और भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने अपनी परंपरागत सांवेर सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार रीना बौरासी से 68,854 मतों से हराया।
 
Indore assembly constituency
इंदौर-2 क्षेत्र में भाजपा के निवर्तमान विधायक रमेश मेंदोला ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार चिंटू चौकसे को 1,07,047 मतों के विशाल अंतर से हराकर इस सीट पर फिर से भाजपा का झंडा फहरा दिया। इंदौर-2 क्षेत्र में मेंदोला की जीत का यह अंतर राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों में उम्मीदवारों की विजय के सबसे बड़े अंतर में से एक है।
 
Indore assembly constituency
राऊ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा ने कांग्रेस के निवर्तमान विधायक जीतू पटवारी को 35,522 मतों से हराकर अपनी पिछली हार का हिसाब बराबर कर लिया। पटवारी ने 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान वर्मा को 5,703 मतों के नजदीकी अंतर से पराजित किया था।
 
Indore assembly constituency
इंदौर-4 क्षेत्र में भाजपा की निवर्तमान विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार पीएल राजा मांधवानी को 69,837 मतों के बड़े अंतर से हराकर इस सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा। इंदौर-5 क्षेत्र में भाजपा के निवर्तमान विधायक महेंद्र हार्डिया ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी सत्यनारायण पटेल को 15,671 वोट से हराया।
 
Indore assembly constituency
देपालपुर क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार मनोज पटेल ने कांग्रेस के निवर्तमान विधायक विशाल पटेल को 13,698 मतों से मात देकर कांग्रेस से यह सीट छीन ली।

Indore assembly constituency
इंदौर-3 क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार राकेश शुक्ला गोलू ने कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी पिंटू को 14,757 मतों से हराया। शुक्ला पहली बार विधायक चुने गए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लाड़ली बहना योजना या चला मोदी का जादू, MP में किसने दिलाई भाजपा को जीत?