मध्यप्रदेश में भाजपा ने 92 नाम और घोषित किए, उमाशंकर का टिकट कटा, महू से उषा ठाकुर

Webdunia
शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 (17:04 IST)
Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 92 और उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भोपाल के दिग्गज नेता उमाशंकर गुप्ता का टिकट कट गया है, वहीं शिवराज सरकार मंत्री उषा ठाकुर को एक बार फिर महू सीट से ही उम्मीदवार बनाया गया है। इंदौर-5 से महेन्द्र हार्डिया पर ही भरोसा जताया गया, वहीं इंदौर-3 से राकेश शुक्ला गोलू को टिकट दिया है। 
<

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। (1/2) pic.twitter.com/uf9lUtATot

— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) October 21, 2023 >
भाजपा ने 230 में से 228 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। धार सीट से एक बार फिर नीना वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस की प्रभा गौतम से होगा, जो कि बालमुकुंद गौतम की पत्नी हैं। पिछली बार कांग्रेस ने बालमुकुंद गौतम को टिकट दिया था। 
<

(2/2) pic.twitter.com/Q0rPGYIMCX

— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) October 21, 2023 >
इसी तरह बुरहानपुर से पार्टी ने पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को उम्मीदवार बनाया है, यहां उनका मुकाबला सुरेन्द्र सिंह शेरा से होगा। जो पिछली बार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ‍चुनाव जीते थे, जबकि इस बार उन्हें कांग्रेस ने टिकट दिया है। वहीं, ग्वालियर पूर्व से माया सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। गौरीशंकर बिसेन के स्थान पर उनकी बेटी मौसम को टिकट दिया गया है। 
 

Show comments

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

More