Hanuman Chalisa

Chandra Grahan 2023 : कितने बजे से लगेगा चंद्र ग्रहण? आज शुक्रवार का संयोग, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का है अवसर

Webdunia
Moon Eclipse 2023 : आज 5 मई शुक्रवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण है। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। शुक्रवार को होने से मां लक्ष्मी की उपासना का मिलेगा शुभ फल... 
 
कितने बजे से लगेगा ग्रहण? 
Chandra Grahan 2023:  शुक्रवार 5 मई बुद्ध पूर्णिमा को चंद्रमा उपछाया ग्रहण और भद्रा के साये में होगा। शाम 8 बजकर 44 मिनट से यह ग्रहण आरंभ होगा। रात 1 बजकर 1 मिनट पर समाप्‍त होगा। 4 घंटे 18 मिनट अवधि के इस ग्रहण का मध्‍यकाल रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा। विश्‍व की कुल आबादी के लगभग 83 प्रतिशत लोग इसका आंशिक भाग तथा लगभग 56 प्रतिशत लोग पूरे ग्रहण को देख सकेंगे।
 
फ्लॉवर मून 
Lunar Eclipse 2023: चंद्र ग्रहण के समय सूरज और चंद्रमा के बीच पृथ्‍वी आ जाएगी। इससे पृथ्‍वी की छाया और उपछाया दोनों निर्मित होगी। इस ग्रहण के समय चंद्रमा उपछाया वाले भाग से होकर निकलेगा जिससे ग्रहण के दौरान चंद्रमा की चमक मंद हो जाएगी। बुद्ध पूर्णिमा के इस चंद्रमा को पश्चिमी देशों में फ्लॉवर मून नाम दिया गया है। नेटिव अमेरिकी इसे बडिंग मून, एग लेयिंग मून, प्‍लाटिंग मून नाम से भी पुकारते हैं। 
 
Chandra Grahan 2023 Effect on Rashi: 5 मई बुद्ध पूर्णिमा पर उपच्छाया चंद्रग्रहण लग रहा है। बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का संयोग 130 साल बाद बन रहा है। चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव मेष, वृष, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि वालों पर हो सकता है इसलिए इन राशियों को सतर्कता से काम करने की सलाह दी जाती है।
 
मां लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न
 
- चंद्र ग्रहण शुक्रवार के दिन है अत: ग्रहण के समय कमल गट्टे की माला से 'ॐ कमलायै नमः' इस मंत्र का अधिक से अधिक माला जप करें। 
 
- धनवान बनने की चाहत हैं तो शुक्रवार वाले चंद्र ग्रहण के बाद दक्षिणावर्ती शंख में जल भरें और श्री विष्णु जी का अभिषेक तथा लक्ष्मी पूजन करें। इस उपाय से जल्द ही धन एवं सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
 
- ग्रहण के बाद लक्ष्मी पूजन कर तिजोरी में 1 खड़ी हल्दी और एक सिक्का रखने से लक्ष्मी जी धन के नए रास्ते खोलती हैं। 
 
- लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने तथा शुक्र की शांति के लिए चंद्र ग्रहण के बाद सफेद, चमकीले और पिंक कलर का परिधान पहनें। इससे जीवन में खुशहाली का आगमन होगा। 
 
- ग्रहण के बाद श्रद्धानुसार फल, मिठाई, सूखे मेवे आदि का प्रसाद देवी लक्ष्मी के मंदिर में अर्पित करने से मां लक्ष्मी का वरदान मिलेगा। 
 
- आज ग्रहण के समय महालक्ष्मी स्तोत्र, विष्णु सहस्रनाम, लक्ष्मी चालीसा, श्री सूक्त का पाठ करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर धनवान बनने का आशीष देती है।
 
-चंद्र ग्रहण शुक्रवार के दिन है इसलिए माता लक्ष्मी के मंदिर में श्रीफल, बताशे और नारियल के लड्डू अर्पित करें। ये माता लक्ष्मी की प्रिय चीजें हैं।
 
आज के खास मंत्र-Laxmi Devi ke Mantra 
 
- 'श्री महालक्ष्म्यै नमः'
 
- 'श्री ह्रीं क्लीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' 
 
- 'ॐ श्रीं श्रियै नम:'
 
- 'श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।' 
 
- 'ॐ कमलवासिन्यै श्रीं श्रियै नम:।' 
 
इनमें से किसी 1 मंत्र का जाप 108 बार करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन-धान्य की कृपा करती है। 
चंद्रमा के 111 नाम बोलिए, मिलेगा स्नेह, सुख, शांति, सेहत, सफलता और धन

आज के चंद्र ग्रहण की ये खास बातें? कहां होगा और कितनी देर तक इसका प्रभाव रहेगा?

चंद्र ग्रहण कब है? कौन सी 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

09 April Birthday: आपको 9 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 9 अप्रैल 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Satuvai Amavasya 2026: सतुवाई अमावस्या 2026 कब है, जानें मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

मई-जून में शुरू होगा विनाशकारी खप्पर योग, पिछले साल इस योग में हुआ था भारत-पाक युद्ध

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर क्या करें और क्या नहीं?

अगला लेख