sundarkand

Lunar Eclipse 2021 : 19 नवंबर 2021 को लगने वाला है वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण, इन 7 राशियों पर रहेगा प्रभाव

Webdunia
Lunar Eclipse 2021 : पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को कार्तिक मास की पूर्णिमा की तिथि को लगने जा रहा है। इस दिन देव दिवाली भी रहेगी। वर्ष के इस अंतिम चंद्र ग्रहण को खंडग्रास और उपच्छाया चंद्रग्रहण कहा जा रहा है। आओ जानते हैं कि इसका किन राशियों ( zodiac signs ) पर होगा प्रभाव।
 
 
 
चंद्र ग्रहण का प्रभाव ( Lunar Eclipse effect )
 
1. कहां दिखाई देगा : कहा जा रहा है कि यह ग्रहण कनाडा, रशिया और उत्तर-दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। इसकी आंशिक दृश्यता भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में होगी। चूंकि भारत में यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया ग्रहण के रूप में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक मान्य नहीं होगा।
ALSO READ: Chandra Grahan: 19 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए क्या होगा असर...?
2. भूकंप : जब भी कोई ग्रहण पड़ता है या आने वाला रहता है तो उस ग्रहण के 40 दिन पूर्व तथा 40 दिन बाद अर्थात उक्त ग्रहण के 80 दिन के अंतराल में भूकंप कभी भी आ सकता है। कभी कभी यह दिन कम होते हैं अर्थात ग्रहण के 15 दिन पूर्व या 15 दिन पश्चात भूकंप आ जाता है। ग्रहण के कारण वायुवेग बदल जाता है, धरती पर तूफान, आंधी का प्राभाव बढ़ जाता है। ऐसे में धरती की भीतरी प्लेटों पर भी दबाव बढ़ता है और और आपस में टकराती है। 
3. वृषभ, वृश्चिक और मेष : इस बार का चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगने जा रहा है। अत: वृषभ राशि, वृश्चिक राशि और मेष राशि के लिए यह ग्रहण अच्‍छा नहीं माना जा रहा है।
 
4. तुला, कुंभ और मीन : तुला राशि, कुंभ राशि और मीन राशि के लोगों को इस चंद्रग्रहण के अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 
ALSO READ: lunar eclipse: कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, करें इन 10 मंत्रों का पाठ
5. सिंह राशि : चंद्र ग्रहण सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में लग रहा है। अत: कृत्तिका नक्षत्र में जिन लोगों का जन्म हुआ है, उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है। कृतिका नक्षत्र का स्वामी सूर्य है और सूर्य कि राशि सिंह होने के कारण सिंह राशि वाले भी इसे प्रभावित होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

01 September Birthday: आपको 01 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन: 2 सितंबर से इन 5 राशियों पर बरसेगी गुरु कृपा, अचानक धन लाभ के बन रहे योग

जनक दीदी का 41वां रक्षा-बंधन: 50 पौधे लगाकर मनाया गया

अगला लेख