Festival Posters

Holika 2024: 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें कब खेलें होली और किसे रहना चाहिए बचकर

WD Feature Desk
शनिवार, 23 मार्च 2024 (14:36 IST)
Lunar eclipse 2024
Holi par chandra grahan 2024 : ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस बार 100 साल के बाद 25 मार्च 2024 सोमवार के दिन होली पर चंद्र ग्रहण का योग बन रहा है। होलिका दहन 24 मार्च को और रंगवाली होली 25 मार्च को मनाएंगे। हालांकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा लेकिन इसका प्रभाव संपूर्ण धरती पर ही रहेगा। जहां यह नजर आएगा वहां सूतककाल मान्य होगा।
ALSO READ: Lunar Eclipse 2024: चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं न करें ये 3 काम
चंद्र ग्रहण प्रारंभ : 25 मार्च 2024 सुबह 10:24 से।
चंद्र ग्रहण समाप्त : 25 मार्च 2024 दोपहर 03:01 पर।
चंद्र ग्रहण की अवधि : इस चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे और 36 मिनट होगी।
 
सूतक काल : यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा तो इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। जहां चंद्र ग्रहण नजर आता है वहां पर 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है और मोक्ष काल तक यह रहता है।
moon eclipse 2024
यहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण : यह चंद्र ग्रहण आयरलैंड, इंग्‍लैंड, स्‍पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, उत्‍तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस का पूर्वी भाग में दृ‍श्‍यमान होगा।
ALSO READ: lunar eclipse On Holi: होली पर चंद्र ग्रहण के साथ ही सूर्य- राहु बालारिष्ट योग के चलते 4 राशियों पर खतरा
होली का पर्व मनाएं या नहीं : होली का पर्व 25 मार्च सोमवार के दिन ही मनाया जाएगा। चंद्र ग्रहण का प्रभाव होली पर नहीं पड़ेगा इसलिए होली का त्योहार मनाए जाने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है।
 
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव : होली के पर्व पर तो चंद्र ग्रहण का कोई शुभ या अशुभ प्रभाव नहीं है परंतु राशियों पर इसका प्रभाव है इसलिए मेष, कन्या, कुंभ और मीन राशि जिसकी है वे होली का त्योहार सावधानी से मनाएं। वृषभ, सिंह, धनु और मकर के लोगों के लिए यह ग्रहण शुभ है और तुला, मीन, कर्क और मिथुन के लिए‍ मिलाजुला समय रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 मार्च, 2026)

30 March Birthday: आपको 30 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 मार्च, 2026)

29 March Birthday: आपको 29 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख