rashifal-2026

Lunar Eclipse 2025: चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव, 12 राशियों का राशिफल

WD Feature Desk
सोमवार, 1 सितम्बर 2025 (15:12 IST)
Lunar Eclipse 2025: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 रविवार को लगने वाला है। यह ग्रहण भारत में नजर आएगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा। भारत के दिल्ली समय के अनुसार 07 सितंबर की मध्यरात्रि 09:57 बजे शुरू होकर 08 सितंबर की मध्यरात्रि 1:26 बजे तक रहेगा। चन्द्र ग्रहण का पूर्ण प्रभाव प्रारम्भ: मध्यरात्रि 12:28 से तड़के 03:56 तक पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगा। इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। कर्क, कुंभ और मीन राशि के जातकों को संभलकर रहना होगा।
 
1. मेष राशि: आपकी कुंडली के 11वें भाव में ग्रहण लग रहा है, जोकि लाभ का भाव है। इसके चलते आपको अप्रत्याशित आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना बन रही है। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय अवसर वाला है, मुनाफा कमाने के लिए सक्रिय हो जाएं। घर परिवार का कोई सदस्य यदि बीमार है तो सेहत में सुधार होगा, जिससे चलते सभी को मानसिक शांति भी मिलेगी।
 
2. वृषभ राशि: आपके लिए यह ग्रहण मिलेजुले असर वाला सिद्ध होगा क्योंकि यह गोचर 10वें भाव में हो रहा है जहां राहु विराजमान हैं। इसके चलते कार्यक्षेत्र पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। आपको इसका फायदा मिल सकता है। हालांकि सेहत को लेकर ध्यान देना होगा। पिता का ध्यान रखना होगा।
 
3. मिथुन राशि: आपकी कुंडली के नवम यानी भाग्य भाव में ग्रहण योग बन रहा है जो कि आपके अटके हुए सारे कार्य फिर से शुरु कर देगा। यदि कहीं धन अटका है तो मिलने की संभावना है। हालांकि सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। यदि गुरु के उपाय करेंगे तो सेहत अच्छी रहेगी। अचानक से किसी चीज में लाभ हो सकता है। 
 
4. कर्क राशि: आपकी कुंडली के अष्टम भाव में यह ग्रहण योग बन रहा है। अष्टम भाव आपकी रहस्य, दुर्घटना, अचानक से लाभ या हानि के योग बन सकते हैं। आपको घर परिवार पर ध्यान देना होगा। वाणी पर संयम रखकर काम करना होगा। खर्चे कम करने की बजाए इनकम पर ध्यान फोकस करना होगा। धन लाभ होगा।
 
5. सिंह राशि: आपकी कुंडली के सातवें भाव में ग्रहण योग बन रहा है। दांपत्य जीवन में समस्याएं खड़ी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। साझेदारी के व्यापार में सतर्कता से काम लेना होगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखकर समझदारी से फैसले लेना होंगे। खुद की सेहत का भी ध्यान रखें।
 
6. कन्या राशि: आपकी कुंडली के छठे भाव में ग्रहण का योग बना रहेगा। आपकी सेहत में सुधार होगा और शत्रुओं से राहत मिलेगी। आपके विरोधी परास्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और सतर्कता से आपको बड़ी सफलता मिलेगी। यह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अनुकूल है। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बेहतर होगा कि आप वाणी पर संयम रखें। 
 
7. तुला राशि: आपकी कुंडली में पांचवें भाव में ग्रहण लगेगा। संतान को लेकर आप चिं‍तित रह सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र में काम करते हैं तो सावधानी से काम करें। बुद्धि से काम लेकर काम करें और कोई भी निर्णय लेने से पहले 10 बार विचार करें।
 
8. वृश्चिक राशि: आपकी कुंडली के चौथे भाव में यह चंद्रग्रहण लगेगा जिसके परिणाम स्वरूप घर-परिवार में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। आप वाहन खरीद सकते हो। धार्मिक यात्राओं का योग भी बनेगा जो लाभ देगा। हालांकि माता की सेहत को लेकर आप चिंत रहेंगे इसलिए अभी से उनका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सतर्कता से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी।
 
9. धनु राशि: आपकी कुंडली के तीसरे भाव में चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप आपका आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। भाई-बहन और मित्रों का सहयोग मिलेगा। संचार से जुड़ा कार्यों में लाभ होगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, और लंबे समय से चल रही बीमारियों से राहत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का निपटारा होगा। नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोग सफल हो सकते हैं।
 
10. मकर राशि: आपकी कुंडली के दूसरे भाव में यह ग्रहण आपके रिश्तों में तनाव उत्पन्न कर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन संबंधि समस्या खड़ी हो सकती है। लेन देने में सावधानी रखें। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।  
 
11. कुंभ राशि: आपकी कुंडली के प्रथम भाव में ग्रहण योग आपके व्यक्तित्व पर प्रभाव डाल सकता है। यह आपके दांपत्य जीवन के लिए अच्छा नहीं है। जीवनसाथी की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। तो यह थोड़ी सी मानसिक परेशानी दे सकता है। साझेदारी के कारोबार पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है।
 
12. मीन राशि: आपकी कुंडली के 12वें भाव में यह ग्रहण लगेगा जो आपके खर्चों को बढ़ा देगा। हालांकि यदि आप विदेश से जुड़ा कोई व्यापार कर रहे हैं तो लाभ हो सकता है। यदि आप विदेश के लिए इमीग्रेशन के लिए फाइल लगाना चाहते हैं, वीजा के लिए फाइल लगाना चाहते हैं, तो थोड़ा सा जांच परख करके लगाएं। सेहत का भी ध्यान रखें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

मकर राशि में मंगलादित्य राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

17 February Birthday: आपको 17 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Surya Grahan 2026: आसमान में दिखेगा Ring of Fire, इन राशियों के लिए शुभ तो इन पर पड़ेगा अशुभ असर

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 फरवरी 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Mangal gochar 2026: मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 12 राशियों की किस्मत में होंगे बड़े बदलाव

Phulera Dooj 2026: फुलैरा दूज के दिन क्या करते हैं क्या है इसका महत्व और पूजा विधि

अगला लेख