Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

lunar eclipse on Holi 2024: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, 4 राशियों को बचकर रहना होगा

Advertiesment
Chandra Grahan 2024
Holi par chandra grahan Rashifal :होलिका दहन 24 मार्च को और रंगवाली होली 25 मार्च को मनाएंगे। 100 वर्षों के बाद होली पर चंद्र ग्रहण का साया है। 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 03 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इस योग-संयोग के चलते 4 ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस दिन ग्रहण के प्रभाव से बचकर रहना होगा। जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
 
1. कर्क राशि : आपकी राशि चंद्र की राशि है। आपको अपनी सेहत के साथ ही रिश्तों पर भी ध्यान देना होगा। व्यापारी हैं तो आपकी लापरवाही के चलते नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा हैं तो सतर्कता से काम लेने की जरूरत है। हलांकि भूमि या संपत्ति संबंधी मामले निपट सकते हैं।  
 
2. कन्या राशि : आपकी राशि का स्वामी बुध है। आपको घटना दुर्घटना से बचकर रहना होगा। यात्रा में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर भी साजिश का शिकार होने से बचें। खानपान पर ध्यान नहीं दिया तो पुराना रोग फिर से उभर सकता है।
webdunia
moon eclipse 2024
3. कुंभ राशि : आपकी राशि का स्वामी शनि है। इस दौरान आपमें आक्रामकता बढ़ जाएगी। नौकरीपेशा हैं तो संयम से काम लें। व्यापारी हैं तो लेनदेन में सावधानी बरतें। लोग आपके खिलाफ षड़यंत्र रचेंगे लेकिन आप सावधानी से कार्य करें।
 
4. मीन राशि : आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति है। होली पर चंद्र ग्रहण के कारण आपको कई प्रकार के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। रुपयों के लेनदेन में सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार का सौदा कर रहे हैं तो कागज अच्छे से पढ़ लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Good friday : गुड फ्राइडे की 5 खास बातें