Hanuman Chalisa

कार्तिक पूर्णिमा पर हो रहा है चंद्र ग्रहण : कब पूजा करें, क्या उपाय करें और कैसे दान करें?

Webdunia
मंगलवार, 8 नवंबर 2022 (11:37 IST)
वर्ष 2022 का अंतिम Lunar eclipse आज लगेगा। इस बार के चंद्र ग्रहण को बहुत ही अशुभ बताया जा रहा है क्योंकि सूर्य ग्रहण के 15 दिन के अंतराल में ही चंद्र ग्रहण लग रहा है। 8 नवंबर 2022 मंगलवार की शाम को चंद्रग्रहण प्रारंभ होने वाला है। आज कार्तिक पूर्णिमा भी शाम तक रहेगी। इस दौरान क्या उपाय करें, कब पूजा करें और कैसे दान करें जानिए।
 
कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण : नई दिल्ली टाइम के अनुसार यह ग्रहण चंद्रोदय के समय शाम 05:32 पर प्रारंभ होगा और 06:18 पर समाप्त होगा, इसका मोक्ष काल 07:25 पर रहेगा।
 
चंद्र ग्रहण के सूतक काल का समय क्या है : सूतकाल का समय सुबह 09:21 बजे से लेकर शाम 06:18 बजे तक रहेगा।
 
कब करें पूजा : चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर स्नान करने के बाद मंदिर या पूजा घर को शुद्ध करें और इसके बाद मोक्ष काल 07:25 के बाद पूजा पाठ कर सकते हैं।
कैसे दान करें : चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर दान किया जाता है। सबसे पहले मेहतर या सफाईकर्मी को सिक्के या कुछ रुपये दान दें। चंद्र ग्रहण के बाद कुछ खास चीजों का दान करने से ग्रहण के दुष्प्रभाव दूर होते हैं तथा जीवन में अचानक होने वाली दुर्घटनाओं से भी बचाव होता हैं। चंद्र ग्रहण के बाद चीनी, अक्षत, दूध या सफेद वस्त्र का दान करने से घरेलू कलह दूर होती है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है।
 
चंद्र ग्रहण के लिए उपाय | chandra grahan ke upay:
1. चंद्र ग्रहण पर शिवजी को जल अर्पित करके प्रदोष का व्रत रखने का संकल्प लें। शिवजी की पूजा करें और चावल का दान करें।
 
2. पानी या दूध को साफ पात्र में सिरहाने रखकर सोएं और सुबह कीकर के वृक्ष की जड़ में डाल दें।
 
3. दाढ़ी या चोटी रखते हैं तो यह रखना छोड़ दें। 
 
4. चंद्र ग्रहण के बाद सोमवार के दिन केसर की खीर खाएं और कन्याओं को खिलाएं। श्वेत वस्त्रों का दान करना चाहिए।
 
5. पानीदार नारियल को लेकर अपने सिर पर से 21 बार वारकर उसे बहते दरिया में बहा दें।
 
6. चावल, सफेद वस्त्र, शंख, वंशपात्र, सफेद चंदन, श्वेत पुष्प, चीनी, बैल, दही और मोती आदि का दान करना चाहिए या नहीं यह किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

23 June Birthday: आपको 23 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

वर्ष 2026 का अंतिम बड़ा मंगल: अवसर हाथ से चूकने न दें, करें ये 5 अचूक उपाय

शुक्र का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश: आज से 5 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव

त्रिग्रही और सरस्वती राजयोग का महासंयोग: आज से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, क्या आपकी राशि है शामिल?

अगला लेख