Hanuman Chalisa

Live in relation में हैं तो ध्यान रखें ये 10 सावधानियां

Webdunia
कोई भी व्यक्ति या प्यार होने पर लवर्स अपने आसपास की दुनिया अक्सर भूल जाते हैं। उन्‍हें किसी चीज का होश नहीं रहता है, हालांकि प्यार है ही ऐसी चीज। जिसे जब होता है तो उन्‍हें एक-दूसरे के सिवा कोई भी नहीं दिखाई देता है। लेकिन नया-नया प्यार होने पर लवर्स एक-दूसरे से कई सारे वादें करते हैं, एक-दूसरे की बहुत परवाह करते हैं, हर चीज का ध्यान रखते हैं। ऐसे में कई प्रेमी जोड़े का शादी किए बिना ही काफी समय तक एक ही घर में लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं। लेकिन जब एकसाथ रहकर एक-दूसरे को गहराई से जानने लगते हैं तो रिलेशनशिप में नए ट्विस्ट आते हैं।
 
अत: नया प्यार होने या लिव-इन रिलेशनशिप में होने पर ये 10 सावधानियां जरूरी होती है-
 
1. यदि आप लिव-इन रिलेशनशिप में हैं या नया-नया प्यार दिलोदिमाग पर हावी हो गया है तो ऐसे समय में एक-एक कदम फूंक कर रखें। दरअसल, जब प्यार नया होता है तो हम अपने बारे में सबकुछ भूल जाते हैं लेकिन ऐसा नहीं करें। अपने पार्टनर के साथ अपनी गोल्‍स और काम को दरकिनार नहीं करें।
 
2. पहले अच्छे से एक-दूसरे को समझ लें। एक-दूसरे की पसंद नापसंद। इसके लिए अधिक से अधिक वक्‍त एक-दूसरे के साथ बिताएं। धीरे-धीरे अपने परिवार के बारे में भी बात करें। इससे एक-दूसरे के परिवारों की सोच के बारे में भी पता चलेगा।
 
3. एक साथ जिंदगी गुजारने का वादा तो कर लेते हैं लेकिन बाद में पता चलता है आपके गोल्‍स अलग है और लाइफ पार्टनर के अलग है।
 
4. जब प्‍यार नया-नया होता है तब बहुत जल्‍दी हां कर देते हैं। प्रपोजल भी ले लेते हैं। प्रपोजल एक्सेप्ट करने के बाद चीजों को गहराईयों से समझने की कोशिश करते हैं।
 
5. पहले ही अपने पास्ट के बारे में खुलकर बात कर लें। जो आपको लगता है कि पार्टनर को पता होना चाहिए।
 
6. लाइफ पार्टनर के फ्यूचर गोल क्‍या है, यह बातों ही बातों में जानने की कोशिश कर लें।
 
7. नए-नए प्यार में पार्टनर को महंगे गिफ्ट नहीं दें। बल्कि आप छोटे-मोटे गिफ्ट दे सकते हैं। अगर आपको उनकी छोटे-छोटे गिफ्ट भी पसंद आते हैं तो महंगे गिफ्ट तो कभी भी लिए जा सकते हैं।
 
8. नए प्‍यार में अपने दोस्‍तों को दरकिनार नहीं करें। क्योंकि लाइफ पार्टनर जितना जरूरी होता है दोस्त भी जरूरी होते हैं। 
 
9. अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूम रहे हैं और उसे अपने प्यार का इजहार करके प्रपोज करने वाले हैं तो पहले ही एक-दूसरे की आदतों को आपस में शेयर कर लें। शुरुआत में ये सभी चीजें बहुत अच्छी लगती है। लेकिन अपने पार्टनर को पहले ही अच्छे से जान लें।
 
10. जीवन में एक बात हमेशा याद रखें कि कोई भी इंसान एकदम परफेक्ट नहीं होता है। अत: एक-दूसरे की कमियों की स्वीकारते हुए ही जीवनभर साथ चलने का वादा करें। 

ALSO READ: पार्टनर की मेंटल हेल्थ कर सकती है relationship को प्रभावित, जानिए कैसे करें सपोर्ट

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Father's Day Wishes 2026: फादर्स डे पर अपने पापा को भेजें ये भावुक संदेश और शुभकामनाएं

पिता के अनमोल, निस्वार्थ और गहरे प्यार को समर्पित एक बेहद मार्मिक कविता: जिल्द हूं मैं, वो पन्ना हैं

belly fat yoga: योगा डे 2026: तोंद कम करने के 5 परफेक्ट योगासन, कोई भी 1 करें

International Yoga Day 2026: रोज सिर्फ 5 मिनट करें यह प्राणायाम, शरीर और मन को मिलेंगे 5 बड़े फायदे

Eye Health Yoga: योगा डे 2026: आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए 5 नुस्खे

अगला लेख