biodatamaker
✕

रिलेशनशिप : कहीं ये प्यार तो नहीं, जानिए 20 ऐसी बातें जो मोहब्बत का संकेत देती हैं

Webdunia
love relation 
 
रिलेशनशिप के दौरान प्यार की अनुभूति कब, किसे, कैसे हो जाए? यह तो कहा नहीं जा सकता है। प्रेम करने वाले रूमानी दुनिया में पहुंच जाते हैं। आप अकाल्पनिकता के घोड़ों पर सवार होकर मानो दूसरी दुनिया की सैर करने लगते हैं। इस दुनिया से नाता टूट-सा जाता है। स्वयं से बातें करने लगते हैं... अपने अंदर जादू-सा परिवर्तन महसूस करते हैं। यहां आपको प्यार हो जाने के कुछ लक्षण बताए जा रहे हैं। 
 
यदि इनमें से कुछ बातें आप में भी दिखाई दे रही हैं... तो समझें आपको भी प्यार हो गया।
 
1. हर पल बेचैनी-सी महसूस हो, सब कुछ होकर भी बहुत कुछ कमी-सी महसूस हो। 
 
2. आप खोए-खोए से रहने लगे हैं, लोगों से मिलने-जुलने, बातचीत कम करने लगे हैं। 
 
3. रोमांटिक गाने सुनकर आपका मन झूमने के लिए बेताब होने लगे।  
 
4. आप बिना किसी बात के या किसी बात को मन ही मन सोचकर स्वयं ही मुस्कुराते रहते हैं।
 
5. सपाट जमीन पर चलते-चलते आपको ठोकर लग जाती हो या राह चलते आप फिसल जाते हों। 
 
6. चलते-चलते खुद-ब-खुद कदम बहकने लगें। 
 
7. उसका जिक्र होने पर आपको प्यार की खुशबू आने लगे। 
 
8. उसका नाम सुनते ही तन-बदन में खुशी की लहर दौड़ जाती हो। दिल बाग-बाग हो उठता हो। 
 
9. आंखें बंद करते ही आंखों के सामने वह आ जाए। 
 
10. जब होंठ खामोश रहें बहुत कुछ कहने के लिए। 
 
11. जब हंसते-हंसते आंखें नम हो जाएं। 
 
12. अपनी जिंदगी की हर बात को उनसे जोड़ने लगें। 
 
13. उससे मिलने के लिए जाते वक्त दिल में अजीब-सी गुदगुदी होने लगे। मन प्रफुल्लित होकर शरीर हवा में उड़ने लगे। 
 
14. उसके आने के पहले बहुत कुछ कहने को मन करे। उसके आने पर कुछ न कह पाएं। लब सिर्फ फड़फड़ाकर रह जाएं। कोई भी नई चीज खरीदने पर आपको लगने लगे पहले उसे दिखाऊं।
 
15. आप अपने बालों की स्टाइल बदल लें। इसके लिए दोस्तों से सलाह लेने लगें। 
 
16. जब आपको अपने आपसे बातें करने का मन करने लगे। 
 
17. जब बात-बात पर मन खुशी से झूम उठे या मन रोने या रूठने का करने लगे। 
 
18. उनका मन में खयाल आते ही दिल में कुछ-कुछ होने लगे। 
 
19. आपका दिल हमेशा उससे मिलने के लिए बेचैन रहने लगे। 
 
20. आप अपने बॉडी और फिगर पर अधिक ध्यान देने लगें। इसके लिए जिम आने लगें। 

ALSO READ: मिठास और सकारात्मकता है प्रेम की पहली सीढ़ी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख