Love Advices %e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%b9 %e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%8f %e0%a4%a4%e0%a5%8b 111122800183_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लड़की के दिल में जगह चाहिए तो...

सौम्या श्रीनाथ

Advertiesment
डेटिंग टिप्स
ND
आमतौर पर महिलाओं की इज्जत करने वाले, नर्म दिल और संस्कारी लड़के, लड़कियों को पसंद आते हैं। किसी में किसको क्या पसंद आ जाए, इसकी लिस्ट बहुत लंबी है। लेकिन फिर भी कुछ चीजें तो ऐसी हैं ही, जो ज्यादातर लोगों को पसंद आती हैं, जैसे हमेशा साफ-सुथरे और खुशमिजाज नजर आना, हरेक से सम्मान और सभ्यता से पेश आना, तारीफ करने में दिलदार होना। हमेशा 'मैं' में रहने वाले लोगों से हरेक इंसान को कोफ्त होती है।

आर्यन और नम्रता दोनों बचपन से साथ पले-बढ़े हैं और उनके आसपास के सारे लोगों ने ये मान लिया था कि दोनों शादी करेंगे, आर्यन ने भी। अपना काम शुरू करने के बाद जब आर्यन ने नम्रता को प्रपोज किया तो उसने इंकार कर दिया। आर्यन को आश्चर्य हुआ और उसने इंकार करने का कारण पूछा। उसे ये जानकर दुख हुआ कि नम्रता को ये नापसंद है कि वो ऊलजुलूल कॉम्बिनेशन पहनता है।

इसी तरह योग्यता को रोहन पसंद तो था, लेकिन उसकी कुछ आदतें उसे इतनी नापसंद थीं कि उसी से निराश होकर उसने रोहन से दोस्ती तोड़ ली। रोहन योग्यता की व्यक्तिगत जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल देता था। वो उसके विश्वास और आस्था पर चिढ़ाने की हद तक पहुँचकर तर्क करता है।

किसी को किसमें क्या पसंद आ जाए ये तो बड़ा मुश्किल सवाल है। असल में हरेक की पसंद का एक सेट होता है, एक पैकेज...। हर किसी की प्राथमिकता में अलग-अलग चीजें हुआ करती हैं। फिर भी पसंद करने वाले कुछ सामान्य गुण हमेशा "मूल्य" की तरह बने रहते हैं। अब अपवाद हर मामले में होते हैं, लेकिन मूलभूत गुण सभी को पसंद आते हैं। लड़कों के लिए यह एक पहेली है कि आखिर लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं।

आमतौर पर महिलाओं की इज्जत करने वाले, नर्म दिल और संस्कारी लड़के, लड़कियों को पसंद आते हैं। संस्कारों में भी बहुत सारी चीजें जुड़ती हैं। अनुविक्षा को सिद्धार्थ सिर्फ इसलिए ही पसंद आ गया कि वो अपने कैंटीन में काम करने वाले लड़कों से लेकर कॉलेज के प्यून तक सबसे बहुत सम्मान से पेश आता है। तो किसी में किसको क्या पसंद आ जाए इसकी लिस्ट बहुत लंबी है लेकिन फिर भी कुछ चीजें तो ऐसी हैं ही, जो ज्यादातर लोगों को पसंद आती है जैसे हमेशा साफ-सुथरे और खुशमिजाज नजर आना, हरेक से सम्मान और सभ्यता से पेश आना, तारीफ करने में दिलदार होना।

चाहे ये दौर आत्मज्ञापन का हो, लेकिन फिर भी विनम्रता आज भी एक मूल्य है। इसके अतिरिक्त जनरल कर्टसी और मैनर्स का होना भी जरूरी है। ऐसे लोग बहुत ज्यादा पसंद किए जाते हैं, जो किसी की निजता का सम्मान करते हो साथ ही यदि परेशानी में ये अहसास भी दिलाए कि वो मदद के लिए हमेशा साथ है। मौके के अनुरूप बातें करने में सिद्धहस्त होना, बहादुर और न्यायप्रिय होना। ये लिस्ट यूं तो बहुत लंबी है, फिर भी मोटे तौर पर एक अच्छा शिष्टाचारी व्यक्ति हरेक इंसान को भाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi